Marco Rubio: बीते कई महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच कई दौर की बातचीत हुई हालांकि अभी तक सभी बातचीत बेनतीजा निकली है। वहीं Marco Rubio एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए है। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री ने ईरानी डेलिगेशन को अमेरिका से भगा दिया है।
जिसमे ईरान के राष्ट्रपति अब्बास अराघची भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक कतर की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच बातचीत जारी थी। हालांकि बातचीत के दौरान किसी प्रकार का नतीजा नहीं निकला। अब यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरानी डेलिगेशन को तुरंत न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दे दिया। अब इस मामले पर ईरान की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
ईरान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती
जानकारी के मुताबिक कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही थी। बातचीत बेनतीजा निकलने के बाद Marco Rubio की तरफ से ईरानी डेलिगेशन को तुरंत अमेरिका छोड़ने का आदेश दे दिया गया है। सबसे खास बात है कि इस डेलिगेशन में ईरान केै विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल थे।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही थी। इससे पहले पाकिस्तान में भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो चुकी है। जो बेनतीजा रही थी। इस घटना के बाद तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनातनी बढ़ गई है।
ईरान ने दी सफाई
खबर के बाद अब ईरान की तरफ से इस मामले पर सफाई दी गई है। बता दें कि ईरान की तरफ से इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी मिशन ने अपनी पोस्ट में लिखा,
'ईरानी प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम न्यूयॉर्क से उसी कार्यक्रम के अनुसार रवाना हुआ, जिसकी जानकारी 17 सितंबर को पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भी दे दी गई थी। कुछ हासिल न कर पाने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय अब निराधार और बेबुनियाद ख़बरें फैलाने का सहारा ले रहा है।''
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी
बताते चले कि व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध जल्द समाप्त होने वाला है। उन्होंने ईरान को खुली धमकी देते हुए साफ कर दिया है कि या तो हम उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे या फिर हम उनके साथ समझौता कर लेंगे।
माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ट्रंप ईरान को लेकर कोई बड़ा आदेश दे सकते है। अगर यह युद्ध आगे बढ़ता है तो ईरान और अमेरिका के साथ दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है। कई देशों में एनर्जी संकट भी गहरा सकता है।
यह भी पढ़े - क्या खत्म हो जाएगा अमेरिका-ईरान युद्ध! Donald Trump के ऐलान से कई देशों में हड़कंप, समझे इसके मायने