Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की तरफ से एक ऐसा बयान आया है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है। इसी बीच ट्रंप की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द युद्ध खत्म हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि चाहे ईरान को तबाह करना पड़े या फिर डील करनी पड़े, लेकिन जल्द युद्ध समाप्त हो सकता है।

Donald Trump के ऐलान से कई देशों में हलचल तेज

बताते चले कि Donald Trump की तरफ से ईरान को लगातार धमकी दी जा रही है। साथ ही बीच-बीच में हमले भी किए जा रहे है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में यह युद्ध भीषण मोड़ ले सकता है। वहीं अगर ईरान की बात करें तो ईरान की तरफ से भी लगातार अमेरिका को धमकी दी जा रही है। शायद यही कारण है कि दोनों देशों के बीच तनातनी अभी भी जारी है। व्हाइट हाउस में रिपोर्टर से बात करते हुए ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि चाहे ईरान को तबाह करना पड़े या फिर डील करनी पड़े, यह युद्ध जल्द समाप्त होगा।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर

बीते कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। जिसने कई देशों में टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड ऑयल 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमे लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कोई डील पर सहमति बनती है या फिर एक अमेरिका फिर से ईरान पर भीषण बमबारी कर सकता है। मालूम हो कि पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच लगातार स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा दोनों की तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है। 

अमेरिका-ईरान के बीच शुरू होगा भीषण युद्ध?

Donald Trump के इस बयान के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच निर्णायक युद्ध होने जा रहा है, और अगर ऐसा होता है कि क्या आधी दुनिया पर एनर्जी संकट गहरा सकता है।

दरअसल ट्रंप की तरफ से साफ कह दिया गया है कि ईरान अगर डील नहीं करता है तो वह उसे तबाह कर सकता है। हालांकि ट्रंप द्वारा बीते कई महीनों से लगातार धमकी दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ईरान दबने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। वह लगातार अमेरिका को ललकार रहा है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों एक भीषण युद्ध देखने को मिल सकता है?