Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। एक तरफ आम लोगों को महंगाई की मार तो दूसरी तरफ बढ़ते कर्ज ने पाकिस्तान को पूरी तरह से तोड़ के रख दिया है। इसी बीच डॉन की एक रिपोर्ट में कई तरह के खुलासे किए गए है।

आर्थिक संकट का असर केवल सरकारी खजाने तक ही नहीं है बल्कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। आलम यह है कि कई इलाकों में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पाकिस्तान में गहराया आर्थिक संकट

डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को IMF प्रोग्राम सऊदी अरब, चीन जैसे देशों से मिलने वाली जमा राशि से लगातार सहारा मिल रहा है। हालांकि इसके बाद भी देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर पाकिस्तान कर्ज का सहारा नहीं लेता है तो देश में आर्थिक संकट पूरी तरह से गहरा सकता है।

आईएमएफ पर टिकी निगाहें

बता दें कि अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पाकिस्तान लगातार कर्ज ले रहा है। कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान ने आईएमएफ (IMF) से मोटा पैसा लिया था। हालांकि आईएमएफ आर्थिक मदद देने के साथ-साथ सरकार से कई सुधार करने की शर्तें भी रखता है। जिससे पाकिस्तान पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है।

महंगाई की मार से आम लोग त्रस्त

गौरतलब है कि पाकिस्तान आर्थिक संकट के साथ गृह युद्ध जैसी स्थिति से जूझ रहा है। पीओके (POK) में हजारों की संख्या में लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। देश में आटा, दाल, पेट्रोल जैसी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे है।

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। यानि अगर आने वाले कुछ महीनों में पाकिस्तान कर्ज नहीं लेता है तो स्थिति और चिंताजनक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े - Donald Trump के टैरिफ ज्ञान ने भारत की क्यों बढ़ाई चिंता? अमेरिकी राष्ट्रपति ने बता दिए फायदें, जानें सबकुछ