विदेश
सीजफायर के बावजूद मिडिल ईस्ट में आग, लेबनान पर हमले तेज; ईरान ने दी सख्त चेतावनी
अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिनों के युद्ध विराम पर डील भले हो चुकी हो लेकिन अभी भी इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस पर ईरान ने कड़ा ऐतराज जताया है।
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर भले सहमति बन चुकी हो, लेकिन सीजफायर के बीच भी इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुदाबिक हमले में लेबनान के इमाम की भी मौत हुई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं रहेगा।
ईरान के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कड़ी चेतावनी दी है, उनका कहना है कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रुके, तो ईरान इस युद्धविराम समझौते से पीछे हट सकता है, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका को स्पष्ट निर्णय लेना होगा—या तो शांति बनाए रखे या फिर अप्रत्यक्ष रूप से संघर्ष को बढ़ावा दे।
तेल टैंकरों के गुजरने पर लगाई रोक
ईरान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और यूएस के बीच सीजफायर लागू होने के बाद बीते दिन 8 अप्रैल के सुबह दो तेल टैंकरों को स्ट्रेट से गुजरने दिया। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान पर इजरायली हमलों के साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है।
इजरायली रक्षा मंत्री वीडियो शेयर कर कही ये बात
इस बीच इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक वीडियो जारी कर लेबनान पर 'सरप्राइज अटैक' की जानकारी दी। काट्ज ने कहा कि मिलिट्री ने बुधवार को लेबनान में सैकड़ों हिज्बुल्लाह सदस्यों को टारगेट किया। काट्ज ने कहा, आईडीएफ ने लेबनान में कमांड सेंटर्स पर सैकड़ों हिज्बुल्लाह लड़ाकों पर सरप्राइज स्ट्राइक किया। ऑपरेशन बीपर्स के बाद हिज्बुल्लाह को यह सबसे बड़ा झटका है। बीपर्स 2024 का वो पेजर बम हमला था, जिसे इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ अंजाम दिया था।
हिज्बुल्लाह ने भी चेतावनी
इस बीच हिज्बुल्लाह ने भी इज़रायल को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। संगठन का कहना है कि अगर लेबनान को सीजफायर में शामिल नहीं किया गया और हमले जारी रहे, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इज़रायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया कि सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़े स्तर पर हमले किए हैं, उन्होंने इसे संगठन के खिलाफ हाल के समय की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया।
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।