Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू की सियासत किस्मत का आज फैसला होना है। राजनीतिक भविष्य से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न केवल इजरायल की आंतरिक राजनीति, बल्कि पश्चिम एशिया के बदलते समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। भारत समेत दुनिया की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई है। नेतन्याहू की हार, जीत ही कई चीजों को तय करेंगी।
गौरतलब है कि भारत और इजरायल के संबंध बीते कुछ सालों से काफी अच्छे है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि अगर Netanyahu हार जाते है तो भारत पर इसका क्या असर पड़ने वाला है? आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
इजरायल में वोटों की गिनती शुरू
जानकारी के मुताबिक इजरायल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। 5 में 3 एग्जिट पोल में Benjamin Netanyahu आगे चल रहे है। खबरों को मुताबिक इजरायली पीएम को 60 से अधिक सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं आइजनकोट गठबंधन को 49 सीटें मिलती दिख रही है।
इजरायली संसद में कुल 120 सीटें है और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 61 सीटें चाहिए। हालांकि यह अभी रूझान है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ेगी स्थिति और साफ होगी।
भारत-इजरायल संबंधों पर क्या पड़ेगा असर?
भारत और इजरायल के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा उपकरणों, ड्रोन, मिसाइल प्रणालियों, कृषि तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों को देखते हुए इजरायल की राजनीति में होने वाला बदलाव भारत के लिए अहम हो सकता है।
हालांकि, दोनों देशों के संबंध केवल किसी एक नेता पर निर्भर नहीं करते। राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और साझा रणनीतिक हित भारत-इजरायल साझेदारी के महत्वपूर्ण आधार हैं। पीएम मोदी और Benjamin Netanyahu की दोस्ती कई मायनों में खास है।
क्या खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध?
इजरायल में वोटों की गिनती जारी है और आज ही वेंजामिन नेतन्याहू के भी किस्मत का फैसला होना है। अगर वह जीतते है तो कोई ज्यादा असर नहीं दिखेगा। लेकिन अगर वह चुनाव हार जाते है तो कई चीजों की दिशा बदल सकती है।
मालूम हो कि इजरायल ने ही ईरान पर पहले हमला करके युद्ध की शुरूआत की थी। जो बीते कई महीनों से चल रहा है। सवाल यह भी कि क्या नेतन्याहू को हारते ही यह युद्ध खत्म हो जाएगा। हालांकि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
यह भी पढ़े - -*Pakistan: BLA के हमले से पाकिस्तानी सेना में मची दहशत, 27 से ज्यादा सैन्य कर्मियों को मारने का दावा, जानें सबकुछ