गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC) चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के नेताओं ने प्रशासन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सपा नेताओं ने मतगणना में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल भी उठाए। इस संदर्भ मेंं सपा ने आरोप लगाया कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही है और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।
SP नेताओं ने MLC चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया का बहिष्कार किया
इस दौरान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया का बहिष्कार किया। इस संदर्भ में उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया और प्रशासनिक अधिकारियों एवं चुनाव पर्यवेक्षक पर BJP उम्मीदवार का पक्ष लेने की बात कही। सपा उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पहले तीन राउंड के बाद गिनती का रुझान अचानक बदल गया। जब निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव लगभग 450 वोटों से आगे चल रहे थे।
अखिलेश ने मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की
चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर उन्होंने दावा किया कि बाद का रुझान BJP उम्मीदवार के पक्ष में जाने लगा। जिसके बाद उन्होंने गिनती प्रक्रिया का बहिष्कार किया। इस संदर्भ में सपा के नेता त्रिपाठी ने कहा कि, हमने वोट-काउंटिंग प्रोसेस का बॉयकॉट किया है। क्योंकि काउंटिंग के पहले तीन राउंड तक सब कुछ ठीक चल रहा था। निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव लगभग 450 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन, अचानक काउंटिंग पूरी तरह से BJP उम्मीदवार के पक्ष में होने लगी। जिससे ऐसा लगा जैसे नतीजा पहले से तय था। इसलिए, हमने प्रोसेस का बॉयकॉट करने का फैसला किया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
ये भी पढ़ें-हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नूरपुर में 1.01 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स से जुड़ी संपत्ति फ्रीज