उत्तर प्रदेश चुनाव
ओवैसी से दूरी, PDA पर पूरा भरोसा! 2027 के रण में सपा का नया सियासी दांव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को 2024 लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी कांग्रेस के साथ तालमेल बनाए रखने की पक्षधर है, लेकिन AIMIM से दूरी बनाए रखने के संकेत मिल रहे हैं।
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के फॉर्मूले को दोहराने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाए रखने के पक्ष में है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से दूरी बनाए रखने के संकेत दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक, AIMIM की ओर से भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद सपा नेतृत्व फिलहाल इस पर सकारात्मक नहीं है। पार्टी का मानना है कि ओवैसी की पार्टी के साथ खुला गठबंधन उसकी व्यापक सामाजिक विस्तार की रणनीति को नुकसान पहुंचा सकता है।
सपा अब खुद को केवल मुस्लिम समर्थक दल की पारंपरिक छवि तक सीमित नहीं रखना चाहती। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 80 में से केवल चार मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे और सभी जीतकर संसद पहुंचे। पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सामाजिक समीकरण पर जोर दिया, लेकिन अल्पसंख्यक राजनीति का आक्रामक प्रदर्शन करने से परहेज किया।
सूत्रों का कहना है कि सपा को आशंका है कि AIMIM के साथ गठबंधन होने पर भाजपा एक बार फिर उस पर "मुस्लिम तुष्टीकरण" का आरोप लगा सकती है। इसी वजह से पार्टी फिलहाल ओवैसी से दूरी बनाए रखने को राजनीतिक रूप से बेहतर मान रही है। हालांकि, मुस्लिम-यादव (MY) वोट बैंक सपा की राजनीति का अहम आधार बना रहेगा, लेकिन पार्टी इसे व्यापक PDA गठजोड़ के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही गैर-यादव पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने पर भी विशेष फोकस रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, 2027 के चुनाव में सपा 2022 विधानसभा चुनाव की बजाय 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति अपनाएगी। सामान्य सीटों पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की योजना है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद की जीत को पार्टी सामाजिक संदेश के तौर पर पेश करती रही है और उन्हें इस रणनीति का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। इसके अलावा, टिकट वितरण में सामाजिक संतुलन बनाए रखना और परिवारवाद के आरोपों से बचना भी सपा के सामने बड़ी चुनौती होगी। पार्टी बहुसंख्यक समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने और व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व के जरिए 2027 में सत्ता तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।
और पढे़ं:
'जो नाराज़ हैं, उन्हें मनाओ...' 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का नया मास्टर प्लान
UP Election: बीजेपी का 'मास्टर प्लान'! विधायकों के परफॉर्मेंस सर्वे से तय होंगे टिकट, पूछे जाएंगे ये 8 तीखे सवाल
और पढे़ं:
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।