उत्तर प्रदेश चुनाव
यूपी सियासत में करणी सेना का बड़ा धमाका! 2027 के चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार, योगी सरकार पर दागे तीखे सवाल
करणी सेना ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। करणी सेना के प्रमुख (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सूरजपाल सिंह अम्मू ने योगी सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला । आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा?
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी मोड़ सामने आया है। राजनीतिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली करणी सेना ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने घोषणा की कि संगठन प्रदेश की 50 से 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणी सेना ने डॉ. स्मिता मिश्रा को अपना समर्थन देने की बात कही और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सूरजपाल अम्मू ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और जयपुर प्रदर्शन के दौरान हुई एक युवक की मृत्यु का प्रमुखता से जिक्र किया। इस दौरान रजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि पहले युवाओं और छात्रों पर डंडे बरसाए जाते हैं और फिर उनसे 'मन की बात' की जाती है। देश का सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही युवाओं के साथ किस प्रकार का संवाद कर रहे हैं, यह सोचनीय है।
सपा के 'PDA' फॉर्मूले और योगी सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसमें 'प' से पंडित तो हैं, लेकिन वे इस व्यवस्था में पूरी तरह से पीड़ित हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि लोग कहते हैं कि यह ठाकुरों की सरकार है। मैं भी यही कहता हूं कि यह ठाकुरों की सरकार है, जिसमें योगी जी बगैर मूंछ वाले ठाकुर हैं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उठाए सवाल
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर अम्मू ने योगी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि श्रीराम हमारे आराध्य हैं और आपकी सरकार के कार्यकाल में हमारे आराध्य के धाम में चोरी हो गई। मामले में जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर अब तक सख्त कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन या बातचीत के सवाल पर अम्मू ने स्पष्ट किया कि जब तक ओवैसी हिंदुओं के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कोई बात संभव नहीं है।
11 जिलों में निकलेगी 'रथ यात्रा', गांव-गांव संगठन की तैयारी
उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए करणी सेना एक वृहद रथ यात्रा निकालने जा रही है, यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के प्रमुख जिलों जैसे अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुरादाबाद और बनारस सहित 11 जिलों से होकर गुजरेगी। बता दें कि रथ यात्रा का समापन धर्मनगरी अयोध्या में होगा। संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं।
और पढे़ं: UP Election 2027: चुनाव से पहले BJP को झटका, बागी नेता भरत सिंह BSP में शामिल; यूपी के इस सीट से बने प्रत्याशी
Written by Shailesh Yadav
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।