अगर आपके पास कपड़ों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अक्सर याद नहीं रहता कि कौन-सा आउटफिट पहले से मौजूद है या अलग-अलग कपड़ों को किस तरह साथ पहना जा सकता है, तो Google Photos का नया Wardrobe फीचर काम आ सकता है। कंपनी ने अपने AI आधारित इस फीचर को भारत के साथ कुछ अन्य देशों में भी उपलब्ध कराना शुरू किया है।
यह फीचर Google Photos में पहले से मौजूद तस्वीरों का इस्तेमाल करके उनमें दिखाई देने वाले कपड़ों की पहचान करता है और उनका एक डिजिटल कलेक्शन तैयार करता है। इसके बाद यूजर अलग-अलग कपड़ों को जोड़कर Outfit तैयार कर सकते हैं और AI की मदद से यह भी देख सकते हैं कि चुना गया लुक उन पर कैसा नजर आ सकता है।
पुरानी तस्वीरों से तैयार होगा Digital Closet
Google Photos का Wardrobe फीचर फोन में मौजूद तस्वीरों को स्कैन करके कपड़ों की डिजिटल लिस्ट तैयार करता है। इसमें कपड़ों को अलग-अलग श्रेणियों में व्यवस्थित किया जा सकता है, जैसे Tops, Bottoms और Skirts।
इस कलेक्शन की मदद से यूजर अपने कपड़ों को देखकर नए कॉम्बिनेशन बना सकते हैं और पसंद आने वाले Outfits को सेव भी कर सकते हैं। इसके लिए Google Photos पिछले चार वर्षों की तस्वीरों का इस्तेमाल करता है। फीचर को काम करने के लिए Face Groups चालू होना चाहिए और यूजर को यह पहचान बतानी होगी कि तस्वीरों में उसका चेहरा कौन-सा है। इसके बाद AI संबंधित तस्वीरों में मौजूद कपड़ों को पहचानकर उन्हें डिजिटल Wardrobe में शामिल करता है।
एक Outfit में छह आइटम तक जोड़ने का विकल्प
Wardrobe तैयार होने के बाद यूजर एक लुक में अधिकतम छह कपड़ों या फैशन आइटम्स को शामिल कर सकते हैं, उदाहरण के तौर पर Shirt, Trousers और Shoes को एक साथ चुनकर नया Outfit बनाया जा सकता है, बनाए गए लुक को अपनी पसंद के अनुसार नाम देकर सेव किया जा सकता है। अगर नाम नहीं देना चाहते हैं तो उसे बिना नाम के भी रखा जा सकता है। इसके अलावा, कपड़ों को कैटेगरी के आधार पर छांटने और हाल में पहने गए आइटम्स देखने की सुविधा भी दी गई है।
Virtual Try On से AI के जरिए देखें नया लुक
Wardrobe फीचर में Virtual Try On भी शामिल है। यूजर सेव किए गए किसी Outfit को चुनकर उसका AI-generated Look तैयार कर सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुना गया पहनावा खुद पर कैसा दिखाई दे सकता है।
बनाई गई तस्वीर को सेव या शेयर किया जा सकता है। अगर पहला रिजल्ट पसंद नहीं आता, तो यूजर दोबारा Generate करके दूसरा लुक भी तैयार कर सकते हैं।
Google Photos में Wardrobe कैसे सेट करें?
Digital Closet शुरू करने के लिए Google Photos ऐप खोलें। इसके बाद नीचे मौजूद Collections सेक्शन में जाएं और Wardrobe विकल्प चुनें। यहां Build my wardrobe पर टैप करने के बाद ऐप जरूरी तस्वीरों को स्कैन करना शुरू करेगा।
स्कैनिंग पूरी होने के बाद Google Photos नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी देगा। इसके बाद पहचाने गए कपड़ों को Wardrobe में देखा और इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- AI एजेंट्स ने पार की सुरक्षा सीमा? UN वेबसाइट पर 16 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट का दावा
भारत में किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
Google के मुताबिक Wardrobe फीचर भारत, अमेरिका और ब्राजील में रोलआउट किया जा रहा है। यह सुविधा Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के अलावा कुछ अन्य पात्र यूजर्स को भी मिल सकती है।
फीचर के लिए आम तौर पर Google Photos में 1,000 से ज्यादा तस्वीरों की जरूरत होती है। Android डिवाइस पर इसका इस्तेमाल करने के लिए Android 10 या इसके बाद का वर्जन जरूरी है, साथ ही, Face Groups का चालू होना भी आवश्यक है।