राज्य
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, TMC के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, NDA को दिया समर्थन
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का समर्थन करने की इच्छा जताई है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का समर्थन करने की इच्छा जताई है। जानकारी के अनुसार, टीएमसी सांसद काकोली दस्तीदार ने दावा किया है कि उनके सहित 20 सांसदों ने एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है।
राजनीतिक भविष्य एनडीए के साथ अधिक सुरक्षित: काकोली दस्तीदार
काकोली दस्तीदार ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक परिदृश्य और चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि उनका राजनीतिक भविष्य NDA साथ अधिक सुरक्षित और स्थिर रहेगा। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और TMC के भीतर संभावित बड़े विभाजन की चर्चाओं को तेज कर दिया है।
पहले से ही लग रही थी पार्टी में टूट की अटकलें
इससे पहले भी पार्टी में टूट की अटकलें तब तेज हो गई थीं, जब सुखेंदु रॉय और काकोली दस्तीदार के नेतृत्व में कई सांसदों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करते हुए भी पत्र लिखा है।
इन सांसदों ने की थी सीएम शुभेंदु से मुलाकात
शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने वाले सांसदों में काकोली दस्तीदार, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, देव (दीपक अधिकारी), शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, कालिपदा सोरेन, अरूप चक्रवर्ती, असित मल, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रसुन बनर्जी, प्रतिमा मंडल और बापा हलदार सहित कई अन्य सांसद शामिल बताए जा रहे हैं
सुखेंदु रॉय ने कही ये बात
ध्यान देने वाली ये है कि इससे पहले सुखेंदु रॉय ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल रहे।
बंगाल की राजनीति में मची रार
टीएमसी के बागी सांसदों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की है। इससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।