अमरावती: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय ने आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू से तेलुगु गंगा परियोजना के माध्यम से चेन्नई के लिए अतिरिक्त पेयजल छोड़ने का आग्रह किया।
तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के CM के बीच पानी की मांग पर चर्चा
दरअसल, इस मुलाकात के दौरान चेन्नई की पानी की जरूरतों को लेकर चर्चा हुई और तमिलनाडु की ओर से चेन्नई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। चेन्नई में जलापूर्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए आंध्र प्रदेश से अतिरिक्त पानी की मांग अहम मानी जा रही है।
गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना के मुद्दों पर हुई बात
इस संदर्भ में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में पानी की कमी और कृष्णा नदी के कम जल प्रवाह के बावजूद चेन्नई की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त पानी देने पर उपलब्धता के आधार पर विचार किया जाएगा। हालांकि आंध्र प्रदेश पहले ही चेन्नई के लिए 4.08 टीएमसी पानी छोड़ चुका है। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच तेलुगु गंगा परियोजना और गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें-PM मोदी और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को मिलेगी नई सकारात्मक गति