नई दिल्ली: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन का ऐलान होने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस गठबंधन पर पलटवार करते हुए दोनों दलों के पुराने राजनीतिक संबंधों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सत्ता के लिए कभी साथ आती हैं तो कभी अलग हो जाती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी का गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है।

अनुसूचित जाति समुदाय, किसानों और व्यापारियों के साथ AAP का जुड़ाव

BJP और SAD के इस गठबंधन की घोषणा के बाद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की महिलाओं, अनुसूचित जाति समुदाय, किसानों और व्यापारियों के साथ उनकी पार्टी का जुड़ाव है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले पांच साल के कामकाज का भी जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की सरकार लंबे समय से राज्य को प्रभावित कर रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब में फैल रहे ड्रग्स की जिम्मेदार अकाली दल और BJP की  तत्कालीन सरकार

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के शासनकाल के दौरान पंजाब में नशे की समस्या बढ़ने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब में अकाली दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार के दौरान नशे का कारोबार फैला। उन्होंने कहा कि इस समस्या ने राज्य के युवाओं और परिवारों को प्रभावित किया है। उस समय, ड्रग्स पूरे पंजाब में फैल गए, और इसके लिए अकाली दल और BJP की मिली-जुली तत्कालीन सरकार ज़िम्मेदार हैं।
 

ये भी पढ़ें- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड में 36 हजार युवाओं को मिला रोजगार: CM धामी