देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सरकारी नौकरियों को लेकर कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए अब तक 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश और आर्थिक लेन-देन के उनकी योग्यता एवं मेहनत के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उठा रहा महत्वपूर्ण कदम

इस संदर्भ में CM  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसके तहत नकल विरोधी कानून लागू किया गया और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को रोकने के लिए सख्ती बरती गई है। इस सिलसिले में उन्होंने दावा किया कि इन प्रयासों से योग्य अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है।

36,000 से अधिक युवाओं का सरकारी सेवाओं में नियुक्त 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाए। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धामी ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 36,000 से अधिक युवाओं ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार स्थित लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह बात कही।
 

ये भी पढ़ें- UP मे 'सिर्फ 26 नहीं, सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की चुनाव लड़ेने की तैयारी, राजेंद्र पाल गौतम बोले- अभी बातचीत जारी