patna police si recruitment exam: बिहार के पटना में छात्र बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और BPSC 70 वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि सरकार निष्पक्ष जांच कर परीक्षा को एक बार फिर से आयोजित करे। भारी उपद्रव को देखते हुए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। छात्र सीएम आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपने की बात पर अड़े हैं।

दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन तैनात

पटना के जेपी गोलंबर पर बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर और BPSC 70वीं परीक्षा में हुई धांधली के बाद रदद् करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, जिसके बाद नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर भारी पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन तैनात। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने जेपी गोलबंर के पास स्थिति को संभाला

गांधी मैदान से अभ्यर्थियों की भीड़ सीएम आवास पहुंच रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जेपी गोलबंर के पास ही स्थिति को संभाल लिया। सीएम आवास तक जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोकते हुए मार्च की इजाजत नहीं दी। इसके बाद छात्र भड़क गए। प्रदर्शनकारी दरोगा बहाली परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे छात्रों को इसे रद्द करने की मांग की।


दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाया गया। सरकार ने अभी शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। छात्रों की मांग है कि, परीक्षा रद्द हो। पुलिस की टीमें छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात है। लेकिन बिहार के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे छात्रों की भीड़ के आगे पुलिस सिस्टम कम दिखाई दे रहा है। छात्रों ने बैरीकेडिंग को लांघ दिया था। जिससे बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विपक्ष ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया

छात्रों की मांगों पर विपक्ष ने अपना समर्थन दिया है। राज्य सरकार पर छात्रों की अनदेखी का आरोप भी लगा हैं। खुद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी छात्रों से मिले। छात्रों ने आज सीएम आवास घेरने का आह्वान किया था, लेकिन छात्रों की भीड़ के जुटने का अंदाजा पटना पुलिस को नहीं था। छात्र अपनी मांग पर लगातार अड़े हुए हैं। वह खुद सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘इंशाअल्लाह’ पर मचा सियासी बवाल, IPS अधिकारी बुशरा के समर्थन में उतरीं महुआ मोइत्रा