INDIA Alliance Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज इंडिया ब्लॉक की बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की SIR से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर चर्चा के लिए की गई। इसमें INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) और AIFB पार्टियां शामिल हो रही हैं। हाल ही में सत्ता में बने रहने के लिए ECI के ज़रिए 'वोट चोरी' की उनकी चाल के खिलाफ़, ये और दूसरी विपक्षी पार्टियां भारत के संविधान को मोदी सरकार के लगातार हमलों से बचाने के लिए एकजुट हैं।
बड़े नाम बैठक में हुए शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहे विवाद और SIR प्रक्रिया पर रणनीति बनाने के लिए INDIA Alliance Meeting का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सांसद पवन खेड़ा, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेंश, कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली, सांसद कपिल सिब्बल, सांसद के.सी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, TMC प्रमुख ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे, PDA प्रमुख महबूबा मुफ्ती, NCP-SP सांसद सुप्रीया सुले, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य, व अन्य कई पार्टी ने तमाम नेता शामिल हुए।
बैठक में शामिल न होने पर क्या बोले अखिलेश यादव?
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। इसे लेकर खुद अखिलेश यादव ने कहा कि यही भाजपा का सबसे बड़ा दुख है कि कमर कसे INDIA एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि जो गठबंधन पहले था वही गठबंधन आगे भी बना रहेगा।
क्या बोले खरगे
बैठक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी इसमें शामिल हुए। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी अहम बाते रखी। मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है। बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी ने और ममता बनर्जी ने भी दिए हैं।
सभी पार्टी के लोग जो यहां पर बैठे हैं, उन्होंने भी सुझाव दिए। आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है। असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं। दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: SIR पर विवाद के बाद EC का यू-टर्न? फॉर्म-6 के साथ अब नहीं देना होगा घोषणा पत्र