पटना: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रिश्तों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी धीरे-धीरे नीतीश कुमार की पार्टी JDU को खत्म कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बड़ी पार्टी होने का फायदा उठाकर जदयू और उसके नेतृत्व को अपने नियंत्रण में ले रही है।
JDU को धीरे-धीरे को खत्म कर रही BJP: प्रशांत किशोर
इस संदर्भ में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति को समझने वाला कोई भी व्यक्ति देख सकता है कि JDU धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नीतीश कुमार की पार्टी JDU को धीरे-धीरे को खत्म कर रही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब बिहार में नीतीश कुमार की राजनीतिक भूमिका और NDA के भीतर JDU की स्थिति को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
BJP अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों का करती है इस्तेमाल
इसे लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि BJP अपने पॉलिटिकल फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करती है और बाद में उन्हें छोड़ देती है। उनके इस बयान को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस पर रणदीप सुरजेवाला को कमेंट करने की कोई ज़रूरत नहीं है। जो कोई भी बिहार की पॉलिटिक्स को थोड़ा भी समझता है, वह देख सकता है कि जेडीयू धीरे-धीरे खत्म हो रही है, और BJP धीरे-धीरे उसको निगल रही है।
गुड गवर्नेंस के नाम पर करप्शन और लूट कर रही BJP
प्रशांत किशोर ने बिहार की NDA सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में NDA सरकार के राज में चोरी और करप्शन और भी बदतर हो गए हैं। पहले स्कैम होते थे और लोग उनके बारे में बात करते थे। लेकिन अब, गुड गवर्नेंस के नाम पर करप्शन और लूट हो रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि पहले स्कैम होते थे और अब बिहार में राजा हरिश्चंद्र की सरकार है। NDA सरकार में तो चोरी और करप्शन और भी बदतर हैं।