नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं, आगामी योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ हीआने वाले प्लान और सरकार के आगे के रास्ते पर भी चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और पिछली बैठक के बाद हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा 

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में सुशासन, प्रशासनिक सुधारों और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा का विषय हो सकती है।सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मंत्रियों से फीडबैक लेंगे और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे हैं।

PM मोदी की अध्यक्षता में 18 नवंबर को होगी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की मीटिंग

इस बैठक में पिछली मीटिंग के काम की प्रक्रिया पर चर्चा होगी कि अभी और क्या किया जाना बाकी है। हालांकि, यह एक रूटीन मीटिंग है, जो 18 नवंबर की सुबह होगी। जिसमें आगे के रास्ते, आने वाले प्लान और सरकार की महत्वपूर्ण काम और अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले सितंबर में मंत्रिपरिषद की बैठक को चिंतन शिविर के रूप में आयोजित किया गया था।  

17 नवंबर को  PM मोदीआसियान-अमेरिका विशेष शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

PM मोदी फिलीपींस के मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जहां ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, कनाडाई प्रधान मंत्री मार्क कार्नी और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विश्व नेता भाग लेने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 17 नवंबर को आसियान-अमेरिका विशेष शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। आसियान शिखर सम्मेलन से वापस आने के एक दिन बाद, PM मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।इसके साथ ही PM मोदी आज बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।