राज्य
अभिषेक के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सड़क पर घायल अवस्था में आए नजर
पश्चिम बंगाल में इन दिनों सियासी पारा हाई है। तख्ता पलट के बाद काफी कुछ राज्य में बदलाव देखने को मिल रहा है। आजादी के बाद से बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बनी है।
पश्चिम बंगाल में इन दिनों सियासी पारा हाई है। तख्ता पलट के बाद काफी कुछ राज्य में बदलाव देखने को मिल रहा है। आजादी के बाद से बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बनी है। इसी बीच शनिवार, 30 मई को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला बोला था, जिसमें उनकों हल्की चोंटे भी लगने की बात कही गई। जिसे लेकर भाजपा और टीएमसी पार्टी के बीच बहस छिड़ी हुई है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 31 मई रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला होने की खबर सामने आई है।
सांसद कल्याण बनर्जी पर फूटा लोगों का गुस्सा
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के खिलाफ जनाक्रोश की घटनाएं दूसरे दिन भी देखने को मिलीं। पहले 30 मई, शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना हुई। अब रविवार को हुगली के चंडीतला में श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हुआ। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काला झंडा दिखाया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। और फिर उनके उपर पथर फेंक हमला किया,जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया
जानकारी के मुताबिक,अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना के विरोध में कल्याण बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीतला थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने पहले काला झंडा दिखाकर विरोध जताया और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सांसद के सिर पर एक पथर लगा,जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और तृणमूल कार्यकर्ताओं तथा विरोध कर रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की की भी खबर सामने आई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सांसद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा उनका प्राथमिक उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ चंडीतला थाने के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए
धरने के दौरान सांसद ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि एक जनप्रतिनिधि पर सार्वजनिक रूप से हमला हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले का उद्देश्य उनकी जान को नुकसान पहुंचाना था। दूसरी ओर, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय लिखित शिकायत देने की सलाह दी, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है और विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।