Most Player Of The Match Award: क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल होता है और सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते ही कोई टीम जीत या हार सकती है। हालांकि, इन 11 प्लेयर्स में से एक ऐसा खिलाड़ी भी होता है जो अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत की दहलीज पार करवाने में अहम भूमिका निभाता है।
आज हम आपको दुनिया के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पर कब्जा किया है। इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
पहले पर सचिन तेंदुलकर
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने 24 साल के करियर इंटरनेशनल में कुल 664 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 76 बार यह पुरस्कार हासिल किया है। सचिन ने 14 बार टेस्ट और 62 बार एकदिवसीय प्रारूप में यह अवार्ड जीता है।
दूसरे पर किंग कोहली
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। विराट ने 2008 से 2026 के बीच खेले 562 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 71 बार अवार्ड जीता है।
किंग कोहली 10 बार टेस्ट और 45 बार वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच विजेता बन चुके हैं तो 18 बार टी20आई में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
सनथ जयसूर्या ने जीते हैं 58 अवार्ड
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस खास लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। जयसूर्या ने 1989 से 2011 के बीच 586 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अलार्ड जीता है।
जयसूर्या ने 4 बार टेस्ट, 48 बार वनडे और 6 बार टी20आई में यह पुरस्कार जीता है। आपको बता दें कि, जयसूर्या बैटिंग के अलावा गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया करते थे और अपनी स्पिन से उन्होंने श्रीलंकाई टीम को कई रोमांचक जीत दिलाई थी।
जैक्स कैलिस लिस्ट में शामिल
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अपनी बल्लेबाजी और फास्ट बॉलिंग से प्रोटियाज टीम को कई जीत दिलाई थीं। कैलिस का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में लिया जाता है।
जबकि उन्होंने 1995 से 2014 के बीच खेले 519 इंटरनेशनल मैचों में 57 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीते थे। कैलिस ने 23 बार टेस्ट, 32 बार वनडे और 2 बार टी20आई में यह अवार्ड हासिल किया था।
आपको बता दें कि, कैलिस अफ्रीका के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग किया करते थे तो अपनी अपनी फास्ट बॉलिंग से बल्लेबाजों का पिच पर टिकना मुश्किल कर देते थे।
कुमार संगकारा ने जीते हैं 50 अवार्ड
दुनिया के सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम हो और उसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम शामिल न हो यह मुश्किल है।
संगकारा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका को कई मैचों में धमाकेदार जीत दिलाई थी और इसके लिए उन्हें 50 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था।
पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2000 से 2015 के बीच श्रीलंका के लिए 594 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 50 बार ये खिताब जीता था। संगकारा ने 16 बार टेस्ट, 31 बार वनडे और 3 बार टी20आई में अवार्ड जीता था।
ये भी पढ़ें- वरुण-संजू बाहर! दूसरे टी20 मैच में हो सकते हैं 2 बदलाव, इन खिलाड़ियों की हो सकती है प्लेइंग-11 में एंट्री