Team India Probable Playing XI: बुधवार को टीम इंडिया हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज से दो-दो हाथ करने मैदान पर उतरेगी। यह मैच भारत के लिहाज से काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले को जीतते ही वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगी।

लेकिन इस मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खिलाने और संजू सैमसन को बेंच पर बैठाने की होगी।

इस मैच में संजू ने 3 पारियां खेली हैं, लेकिन सिर्फ एक हाफ सेंचुरी बनाई है। ऐसे में इस मैच की अंतिम एकादश में एक बदालव देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है।

अभिषेक-वैभव कर सकते हैं ओपन

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मुकाबले में टीम प्रबंधन संजू सैमसन को बाहर करके उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को चांस दे सकती है। संजू ने इस मैच में तीन इनिंग खेली, जिसमें उनका स्कोर क्रमश: 11, 82 और 3 रन था। इस प्रदर्शन के चलते संजू के स्थान पर वैभव को मौका मिल सकता है और वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

ये दोनों ही बल्लेबाज काफी तेजी से रन बनाते हैं और इसका फायदा यकीनन भारत पावर प्ले में उठा सकता है। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। ईशान ने इस सीरीज में 37 नाबाद, 43 और 37 के अच्छे स्कोर बनाए हैं। 

श्रेयस-तिलक चार और पांच पर

टीम इंडिया के कप्तान और उप कप्तान इस मैच में चार और पांच नंबर पर खेल सकते हैं। श्रेयस ने पहले टी20आई में शानदार शतक ठोका था तो दूसरे मैच में नाबाद 40 रन बनाए थे। इसके चलते उनका चौथे नंबर पर खेलना कंफर्म है। पांचवें पर उप कप्तान तिलक वर्मा को आतिशी पारी खेलते दिख सकते हैं।

इस सीरीज में खेली दो पारियों में उन्होंने 72 रन बनाए हैं। इसके बाद छठे नंबर पर नमन धीर और सातवें पर नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। जबकि आठवें पर अक्षर पटेल के बल्लेबाजी आने की उम्मीद होगी। बता दें कि, इन तीन बल्लेबाजों के कंधों पर पारी को शानदार फिनिशिंग टच देने की जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाजी में नहीं होगा बदलाव

इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से गेंदबाजी औसत दर्ज की रही है और इसका मुख्य कारण पिच को माना जा सकता है, क्योंकि बॉलर्स को यहां से अधिक मदद नहीं मिल रही है। हालांकि, चौथे टी20आई में भारत अपने गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव करें, इसकी संभावना बेहद कम है।

अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी करते दिखेंगे तो अक्षर पटेल और नमनधीर गेंद स्पिन करते दिख सकते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी स्पिन विकल्प के तौर पर कप्तान के पास उपलब्ध रहेंगे और मुश्किल परिस्थितियों में इनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- मुंबई की टीम को लगा बड़ा झटका, उप कप्तान हुआ चोटिल, इतने दिन तक रहेगा बाहर