Shubman Gill: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक इतिहास रच दिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बाद शुभमन दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक ठोके थे, जबकि 27 वर्षींय शुभमन गिल दो दोहरे शतक बना चुके हैं।

शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए थे, जब टीम इंडिया को 406 रन का विशालकाय स्कोर का पीछा करना था। इसके बाद शुभमन ने एक छोर पर खूंटा गाढ़ा और दोहरा शतक ठोक दिया। यह वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज दोहरा शतक भी है।

बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने यह कारनामा तीन बार किया। वहीं, इन दोनों दिग्गजों के नक्शेकदमों पर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी निकल चुके हैं। गिल ने 117 गेंदों पर 200 का आंकड़ा छुआ, जिसमें 24 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

शुभमन दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में दो बार दोहरा शतक लगाया है। पहले पर रोहित शर्मा है। इससे पहले शुभमन ने 38 गेंदों पर अपना पचास रन पूरे किए थे तो देखते ही देखते 62 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। शुभमन यही नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने 89 गेंदों पर 150 और अंत में 117 गेंदों पर ऐतिहासिक पड़ाव छुआ।

ईशान किशन को छोड़ा पीछे

कप्तान शुभमन गिल ने इस दोहरे शतक के साथ ही ईशान किशन के सबसे तेज दोहरे शतक बनाने वाले कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। लेकिन शुभमन ने यह आंकड़ा मात्र 117 गेंदों पर छू लिया और वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने बल्लेबाज बन गए।

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं शुभमन

बुधवार का दिन शुभमन गिल के लिए बेहद खास बन गया है, क्योंकि इस दोहरे शतक से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग जारी की थी, जिसमें शुभमन गिल पहले पायदान पर हैं।

वहीं, रैंकिंग वाले दिन ही शुभमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ इसी प्रकार की बल्लेबाजी करके दिखाया। आपको बताते दें कि इस दोहरे शतक के बाद उनके रेटिंग पॉइंट्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विराट-सचिन के खास क्लब में हुए शामिल

खबर अपडेट की जा रही है…