Team India Squad for New Zealand ODI Series Probable: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुख्य चयन समिति ने मंगलवार को टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया था लेकिन वनडे टीम का इंतजार अभी भी बाकी है। उम्मीद थी कि बीसीसीआई टी20 और वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान एक साथ कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते वनडे स्क्वाड की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल हो सकते हैं तो उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर नजर आएंगे।
4 नवंबर से शुरू होने जा रही है न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
न्यूजीलैंड और भारत के बीच 4 नवंबर से पांच वनडे मैच की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 4 तारीख को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर वेलिंग्टन में होगा। इसके बाद क्रमश: 10, 13 और 15 नवंबर को वनडे मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
यह सीरीज आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण होगी और इसके चलते टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सकती है, जिसमें रोहित-विराट समेत कई बड़े खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे।
शुभमन गिल कप्तान-श्रेयस अय्यर उपकप्तान
बीसीसीआई ने अभी तक स्क्वाड घोषित नहीं किया है लेकिन पूरी संभावना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के पास रहेगी तो उप कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपना अनुभव साथ लेकर आएंगे। भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी वनडे सीरीज नवंबर 2022 में खेली थी, जिसमें 1-0 की शिकस्त मिली थी।
पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था, जबकि अगले दोनों मुकाबले बारिश के चलते रद्द कर दिए गए थे। ऐसे में कप्तान शुभमन और श्रेयस के ऊपर भारतीय टीम को वनडे सीरीज जिताने का दारोमदार रहेगा।
स्क्वाड में हो सकते हैं 3 बदलाव
वेस्टइंडीज के मुकाबले इस सीरीज में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन इस सीरीज में उनकी वापसी पक्का है। वहीं, रवींद्र जडेजा के साधारण प्रदर्शन को देखते हुए अक्षर पटेल को चांस दिया जा सकता है।
अक्षर का हालिया फॉर्म जडेजा से बेहतर है और इसी कारण चयनकर्ता उनपर दांव लगा सकते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा अगर सीरीज के लिए फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका मिल सकता है, जिनकी हाल ही में टी20 टीम में 4 साल बाद वापसी हुई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर) ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
ये भी पढ़ें- व्यूअरशिप में गिरावट के बावजूद नहीं सुधरे मोहसिन नकवी! IPL 2027 के साथ होगा PSL का सीधा मुकाबला, जानें तारीखें