Kapil Dev on Mohammed Siraj: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने शनिवार को न्यूजीलैंड में चल रही सीरीज के दौरान भारतीय टेस्ट टीम से मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत के दोनों मैचों में चार पेस ऑप्शन के साथ उतरने के बावजूद सिराज दोनों टेस्ट मैचों में बेंच पर बैठे रहे।

लगातार गैरमौजूदगी ने कई जानकारों को हैरान कर दिया। पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान का कहना है कि उनको दुख है कि वह टीम में शामिल नहीं हैं। साथ ही सिराज को एक जोशीला खिलाड़ी बताया।

मुझे दुख है कि वह टीम में नहीं हैं- कपिल देव

भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने मोहम्मद सिराज को नजरअंदाज करने पर कहा, "मुझे भी दुख है कि वह टीम में नहीं है। वह बहुत जोशीला लड़का है। अगर वह टीम में नहीं है, तो हम उसके बारे में क्या कह सकते हैं?"

कपिल देव के अलावा भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर सवाल उठा चुके हैं। गावस्कर ने सिराज को बाहर करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। वहीं, मोहम्मद कैफ भी इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।

हमारे पास बहुत टैलेंट हैं- कपिल देव

इस बीच, उन्होंने 50 ओवर के एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड तोड़ने वाले दोहरे शतक पर भी रिएक्ट किया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने लिस्ट A क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाया, जबकि उनके 28 छक्के भी एक लिस्ट A पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

कपिल देव ने सूर्यवंशी के बारे में कहा, "यह अच्छा लगता है कि आज हमारे पास इतना टैलेंट है। एक 15 साल का लड़का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है। आपको और क्या चाहिए?"

वैभव ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था, और यह किसी बैटर द्वारा बनाया गया लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज है। वहीं, वैभव ने इसी मैच में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए KKR ने चुना कप्तान, ये खिलाड़ी करेगा रहाणे को रिप्लेस

ये भी पढ़ें- जैकब डफी ने बताया ऋषभ पंत को आउट करने का मास्टरप्लान, इस चाल ने कर दिया काम तमाम