टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
'चाबहार से फिर जुड़ेगी दुनिया', ईरानी राष्ट्रपति बोले- PM मोदी से लगातार हो रही बात चाबहार में भारत का निवेश... PM मोदी से बातचीत में क्या हुई बात? ईरानी राष्ट्रपति ने दिया जवाब PM मोदी के गाला डिनर में BRICS देशों के 160 कलाकार पेश करेंगे म्यूजिकल सिम्फनी जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया अगले साल चीन संभालेगा BRICS की कमान PM मोदी और शी जिनपिंग की बैठक जारी आतंकवाद पर BRICS का दो टूक संदेश, पहलगाम आतंकी हमले की भी की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 डाक टिकट जारी किए BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा
खेल

अब आसान नहीं होगा टीम इंडिया में चयन... BCCI ने फिटनेस टेस्ट में की सख्ती

बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों पर सख्त हो गया है। खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल होगा।

अब आसान नहीं होगा टीम इंडिया में चयन... BCCI ने  फिटनेस टेस्ट में की सख्ती
Team India Fitness Test

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने अपने मानक और कड़े कर दिए हैं। अब टीम इंडिया में जगह बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों को पहले की तुलना में कठिन फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठे थे। खराब फील्डिंग के कारण कई अहम कैच भी हाथ से निकल गए थे। जिसके बाद नए नियमों के तहत खिलाड़ियों को फिटनेस साबित करने के लिए दो अलग-अलग टेस्ट पास करने होंगे। इसमें ब्रॉन्को टेस्ट के साथ 2 किलोमीटर की दौड़ भी शामिल कर दी गई है। दोनों टेस्ट एक ही फिटनेस असेसमेंट का हिस्सा होंगे।

10 मिनट में पूरी करनी होगी 2 किलोमीटर दौड़

बीसीसीआई ने अब 2 किलोमीटर की दौड़ को भी अनिवार्य कर दिया है। खिलाड़ियों को यह दूरी तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से इसके लिए करीब 9 से 10 मिनट की समय सीमा निर्धारित की गई है। यानी खिलाड़ियों को अधिकतम 10 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। फिटनेस टेस्ट का यह हिस्सा खिलाड़ियों की एरोबिक क्षमता और सहनशक्ति को परखने के लिए अहम माना जा रहा है।

ब्रॉन्को टेस्ट का समय भी घटा

टीम इंडिया में ब्रॉन्को फिटनेस टेस्ट की शुरुआत एड्रियन ली रॉक्स ने की थी। इस टेस्ट में 0 से 60 मीटर के बीच निर्धारित मार्किंग के आधार पर शटल रन कराया जाता है। खिलाड़ियों को कुल पांच सेट पूरे करने होते हैं और इस दौरान करीब 1200 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस टेस्ट को बिना ब्रेक पूरा करना होता है। पहले खिलाड़ियों को इसे पूरा करने के लिए करीब 6 मिनट का समय दिया जाता था, लेकिन अब समय सीमा घटाकर 5 मिनट 15 सेकेंड से 5 मिनट 20 सेकेंड के बीच कर दी गई है। फिटनेस टेस्ट की चुनौती इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि ब्रॉन्को टेस्ट खत्म करने के तुरंत बाद खिलाड़ियों को 2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

फिटनेस को लेकर BCCI ने क्यों बढ़ाई सख्ती?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के भीतर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पहले से चिंता थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के दौरान अपेक्षाकृत आसान मानक दिए गए थे।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्टाफ पर नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद फिटनेस क्लियरेंस देने के आरोप भी सामने आए थे। हर्षित राणा के वजन को लेकर भी अब सख्त मानक तय किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनका वजन एक समय 97 किलोग्राम तक पहुंच गया था। अब उन्हें अपना वजन 96 किलोग्राम से नीचे बनाए रखना होगा। बीसीसीआई का यह कदम खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्डिंग क्षमता और चोटों से बचाव को बेहतर करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नए नियमों के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

 

 

Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

Super Admin

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो