टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियन ने BRICS बाजार का किया दौरा PM मोदी ने वियतनाम के PM से की मुलाकात हरियाणा में 36 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें में रक्षा और व्यापार पर जोर ईरानी राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात असम के सोनितपुर में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत में 5 की मौत दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गौतम अडानी से की मुलाकात BRICS समिट 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीनी विमान CA11 भारतीय एयरस्पेस में दाखिल, पालम एयरफोर्स स्टेशन पर होगी लैंडिंग
खेल

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी बने कप्तान

आगामी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल क्रिकेट टीम ने स्क्वॉड का एलान कर दिया। स्क्वॉड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कप्तान के रूप में नजर आया।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी बने कप्तान
Portugal Cricket Team

2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफिकेशन अभियान शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में पुर्तगाल ने यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर मोइसेस हेनरिक्स को सौंपी गई है। 39 वर्षीय हेनरिक्स पहली बार पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की अगुआई करेंगे, उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, हालांकि विदेशों में क्रिकेट खेलना जारी रखने का विकल्प खुला रखा। अब उन्हें पुर्तगाल के टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग अभियान की जिम्मेदारी मिली है।

पुर्तगाल से है हेनरिक्स का खास कनेक्शन

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के फंचाल शहर में हुआ था। हालांकि, उनके बचपन में ही उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वहीं उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया और न्यू साउथ वेल्स की ओर से घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। घरेलू स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद हेनरिक्स को ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 44 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

क्वालीफायर में इन टीमों से भिड़ेगा पुर्तगाल

आईसीसी टी20 रैंकिंग में 37वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाल को यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर के ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ इजराइल, जर्मनी, ग्रीस और चेकिया की टीमें हैं। पुर्तगाल अपने ग्रुप मुकाबले 14 से 20 अगस्त के बीच खेलेगा। ग्रुप की शीर्ष टीम 21 अगस्त को ग्रुप ए की विजेता टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। इस क्वालीफायर की विजेता टीम को यूरोपियन रीजनल फाइनल में स्कॉटलैंड, जर्सी और डेनमार्क के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। वहां से शीर्ष दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की करेंगी। यही टीमें आगे चलकर 2028 टी20 वर्ल्ड कप में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

पुर्तगाल की पूरी टीम

मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), क्रेग कैचोपा, एडवर्ड फ्लेमिंग, क्रिस्टोफर डी फ्रीटास, राहुलकुमार हशु, सिराज उल्लाह खादेम, हरदीप खुट्टन, जेरेमी मार्टिंस, धवलकुमार नोरोतम (विकेटकीपर), जॉर्डन नेट्टो, कार्लोस नून्स, सेबेस्टियन डी ओलिवेरा, उपेन शंटू और कैमरून शेकलटन।

 

ये भी पढ़ें- बिजली बचानी है या समय? Steam Iron और Dry Iron में समझिए फर्क

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो