PM Narendra Modi: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल से मुलाकात की। इस मौके पर एथलीट, कोच और अधिकारी इस कॉन्टिनेंटल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में देश के प्रदर्शन को देखने के लिए इकट्ठा हुए।
इस मौके पर भारत की महिला क्रिकेट टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने जापान के आइची-नागोया में क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को रायपुर से फ्लाइट से लेकर दिल्ली आई और प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस मौके पर टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री को साइन की हुई जर्सी दी।
एथलीटों ने प्रधानमंत्री को दी साइन की हुई जर्सी
इस खास मौके पर एथलीटों ने प्रधानमंत्री को साइन की हुई जर्सी, साइन की हुई हॉकी स्टिक और शॉल देकर सम्मानित किया। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी मोदी को जर्सी दी, जबकि महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने उन्हें हॉकी स्टिक गिफ्ट की। इस कार्यकम्र के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद थे और एथलीटों के बीच बैठे थे।
आप सब युवा एथलीट इस बात के उदाहरण हैं कि जुनून जब जीत में बदलता है, तो वह कैसे मेडल्स के साथ साथ चेहरे की चमक भी लेकर आता है... आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी #NarendraModi #AsianGames2026 @narendramodi @BJP4India @BJP4UP https://t.co/CbJjV7p1Ox
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) October 15, 2026
युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी उषा भी प्रोग्राम में शामिल हुईं। इस मौके पर भारतीय टीम के सदस्य, उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ, आईओए अधिकारी, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि और युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।
चौथे स्थान पर रहा था भारत
भारत आइची-नागोया एशियन गेम्स में मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा, उसने 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल थे। इस नतीजे के साथ भारत इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में लगातार दूसरी बार टॉप पांच देशों में शामिल हुआ। टीम ने अलग-अलग डिसिप्लिन में कई खास उपलब्धियां भी हासिल कीं।
इनमें एक ही एडिशन में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए गोल्ड मेडल, रिकर्व आर्चरी में ऐतिहासिक प्रदर्शन और सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के पहले मेडल शामिल हैं।
ट्रैप इवेंट में मिला था पहला गोल्ड
भारत ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में भी अपना पहला गोल्ड मेडल जीता, जबकि वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल ने इस डिसिप्लिन में एशियन गेम्स मेडल का 28 साल का इंतजार खत्म किया। ग्रीको-रोमन कुश्ती में सिल्वर मेडल भी एक बड़ी उपलब्धि थी, जिससे इस इवेंट में किसी भारतीय फाइनलिस्ट का 64 साल का इंतजार खत्म हुआ।
ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 26 साल के बल्लेबाज को किया बाहर