South Africa Playing XI: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला टेस्ट डरबन में खेला जाएगा तो दूसरा टेस्ट गकेबरहा और तीसरा मैच केप टाउन में खेला जा रहा है।
यह मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल साइकिल में पहले और दूसरे स्थान पर है। ऐसे में प्रशंसकों को पूरी सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज को शामिल नहीं किया गया है।
स्टार गेंदबाज को नहीं मिली जगह
प्रोटियाज ने सीरीज के ओपनिंग टेस्ट से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा वको बाहर रखा है, क्योंकि वह इस समय चोट बाद अपनी रिकवरी और फिटनेस बना रहे हैं। इस बीच, एनरिक नॉर्टजे 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
Dafabet First Test Playing XI vs Australia! 🚨 #TheProteas Skipper Temba Bavuma announces the team set to take the field against Australia in the opening Test of the three-match series. 🇿🇦🏏 #Unbreakable https://t.co/WiZxw3OJaJ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
प्रोटियाज ने पहले टेस्ट के लिए एक अच्छी तरह से बैलेंस्ड इलेवन चुनी है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते हुए टैलेंट को शामिल किया गया है। टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग डिपार्टमेंट में गहराई देंगे।
ये भी पढ़ें- ‘यह एक खुला मैदान है..’ हसीन जहां के चैलेंज पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, चुनाव लड़ने पर दिया करारा जवाब
मुल्डर-जानसेन को किया शामिल
ओपनिंग टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में प्रोटियाज टीम प्रबंधन ने वियान मुल्डर और मार्को जानसेन के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स को शामिल किया है। वहीं, काइल वेरिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।
बॉलिंग अटैक में स्पिन जोड़ी केशव महाराज और साइमन हार्मर के साथ-साथ एनरिक नोर्टजे और मार्को जानसेन की तेज रफ्तार शामिल है। हालांकि, रबाडा इस साल मई के आखिर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने के बाद से किसी भी लेवल पर नहीं खेले हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन पहले टेस्ट में।
एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन, मार्को जेनसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नोर्टजे।
ये भी पढ़ें- ‘उन्होंने हमारे लोगों को मारा…’ जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने पर भड़क गए थे नाना पाटेकर