Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हसीन जहां अपनी बच्ची के साथ पश्निम बंगाल में रहती हैं।
कुछ समय से पहले मोहम्मद शमी की मुलाकात राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुई थी और इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि शमी 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी उनको चुनौती दी थी कि जहां से शमी चुनाव लड़ेंगे, वह भी वहीं से नामांकन भरेंगी। अब इस मुद्दे पर शमी ने पलटवार किया है।
हसीन जहां किया था चैलेंज
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अफवाहें उड़ने लगी थीं कि मोहम्मद शमी राजनीति पारी में डेब्यू कर सकते हैं। इसके बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार को चुनौती दी थी और कहा था कि शमी के खिलाफ वह चुनाव लडेंगी। हसीन जहां ने यह भी कहा था कि अगर उनको किसी राजनीति पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो वह निर्दलीय (स्वतंत्र) उम्मीदवार के तौर पर मैदान पर उतरेंगी।
यह तो पूरा खुला मैदान है- शमी
इसी बीच मोहम्मद शमी रुड़की में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा, ‘’जिसको जहां से चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे इसमें कोई एतराज नहीं है। यह तो पूरा खुला मैदान है, जिसको आना है आए।’’ इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी ने यह बात अपनी पत्नी हसीन जहां के लिए बोली हैं।
हालांकि, उन्होंने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ माना जा रहा है। वहीं, यह भी अकटलें लगाई जा रही हैं कि शमी खुद चुनाव लड़ सकते हैं, अगर उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं होती है। लेकिन अगर उनको भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलता है तो उनके भारी को राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़वाया जा सकता है।
शमी की जगी वापसी की उम्मीद
मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इसके बाद उनको टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, लेकिन शमी ने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर बीसीसीआई के दरवाजे खटखटाते रहे।
हालांकि, अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान शमी को मौका नहीं मिला, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को हुई चयन समिति की बैठक में मोहम्मद शमी के नाम पर चर्चा की गई है।
ये भी पढ़ें- ‘उन्होंने हमारे लोगों को मारा…’ जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने पर भड़क गए थे नाना पाटेकर