Haris Rauf and Will Jacks Fight: रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का बेहद रोमांचक मैच खेला गया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैैच में 242 रन का टारगेट चेज करते समय 154 पर 9 विकेट गंवा दिए थे।
लेकिन यहां से शादाब खान और हारिस रऊफ की 10वें नंबर की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत लिया।
हालांकि, इस मुकाबले में उस समय तनाव बढ़ गया, जब हारिस रऊफ की ऑलराउंडर विल जैक्स के साथ तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
46वें ओवर में घटा मामला
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में पाक की पारी के 46वें ओवर के दौरान यह घटना हुई। सैम करन ने शादाब को एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जो उस समय 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Sam Curran bowls a BOUNCER! Shadab Khan wants a WIDE as Umpire says NO! @TheRealPCB Haris Rauf has a verbal FIGHT with @englandcricket Will Jacks as Joe Root is the peacemaker😂 Drama in #PakistanCricket #PAKvENG https://t.co/lajM8FGfdf
— Chacha Abdul Shakoor (@ChachaAbdulSh10) October 25, 2026
शादाब ने वाइड गेंद की अपील की, तभी कैमरों का फोकस नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हारिस रऊफ पर गया, जो विल जैक्स के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए। बहस बढ़ने पर रऊफ हाथ में बल्ला लिए आक्रामक अंदाज में जैक्स की ओर बढ़े।
रूट ने करवाया मामला शांत
मामला आगे बढ़ते देख पहले मैदानी अंपायर ने तुरंत बीच-बचाव किया और स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया। लेकिन कुछ समय बाद इंग्लंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट हस्तक्षेप करते हैं और रऊफ को थोड़ा दूर लेकर चले जाते हैं।
इस दौरान इंग्लिश टीम के अन्य खिलाड़ी भी मामले को शांत करवाने के लिए पहुंच जाती है। बता दें कि, बात हाथापाई तक पहुंचती, उससे पहले ही दोनों खिलाड़ी वापस अपने-अपने स्थान पर पहुंच गए थे।
शादाब खान रहे मैैच के हीरो
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसमें बेन डकेट की शतकीय पारी शामिल थी। इसके बाद पाकिस्तान रन चेज के लिए उतरी, लेकिन उन्होंने 154 पर अपने 9 विकेट गंवा दिए। यहां से पाकिस्तान की हार तय थी और इंग्लिश ड्रेसिंग रूम में जीत की सुगंध पहुंच चुकी थी।
लेकिन शादाब खान ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रन की बेहतरीन पारी खेलकर इंग्लिश टीम के जबड़े से जीत छीन निकाली। इस दौरान उनका साथ रऊफ ने दिया, जो 19 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंदों पर नाबाद 89 रन जोड़े।
ये भी पढें- ‘भुवनेश्वर को किसी चीज…’ भुवी के सपोर्ट में उतरे मोर्ने मोर्कल, बॉलिंग कोच ने दी खास टिप्स