Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय राहुल गाधी की रामलीला मैदान में होने वाली रैली का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है। 1 नवंबर को होने वाली इस रैली से पहले एक बार फिर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकॉउंट एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान लोकल मार्केट के बंद करने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग दोहराई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा,मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान रहेगा व्यापार के साथ काफी कुछ बंद

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार यानी आज अपने सोशल मीडिया अकॉउंट एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के बिजनेस कम्यूनिटी की सीधी अपील को लेकर कई बात लिखी है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एडमिनिस्ट्रेटिव लॉक्डाउन और ट्रैफिक रूकावटों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

साथ ही उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्न ज्ञानेश कुमार को हटाने की बात सत्ताधारी पार्टी के आगे दोहराई। राहुल गांधी ने राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान लोकल मार्किट पर सीधा असर डालने वाली सिक्योरिटी बैरिकेडिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पाबंदियों को लेकर कर्मिशियल संस्थाओं की बढ़ती चिंताओं को लेकर केंद्र को जवाब दिया।

व्यापारियों की अपील पर प्रतिक्रिया

दिल्ली के व्यापारी संगठनों (जैसे चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री - CTI) ने आगामी त्योहारी सीजन (धनतेरस और दिवाली) में भारी कारोबारी नुकसान और यातायात प्रतिबंधों की आशंका जताते हुए 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी 'इंडिया (INDIA) ब्लॉक' की रैली को टालने की अपील की थी।

चुराए गए वोट से कुछ भी सुरक्षित नहीं

दिल्ली के रिटेल और होलसेल व्यापारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राजधानी में लगाई गई पाबंदियों विपक्ष के मार्च का नहीं, बल्कि सरकार के कामों का सीधा नतीजा हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा-दिल्ली के हर व्यापारी के लिए: हम आपसे प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं। सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, हमारी सड़कें सील कर दीं और हमारी राजधानी को लॉकडाउन कर दिया। चुराए गए वोट से कुछ भी सुरक्षित नहीं है। आपकी दुकान, आपकी बचत, आपके बच्चों का भविष्य। मोदी से कहें कि आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को निकाल दें और विरोध 30 सेकंड में बंद हो जाएगा।

CTI अपील के बाद आया राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी का यह बयान चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की तरफ से विपक्ष के बड़े नेताओं को भेजी गई रिप्रेजेंटेशन के बाद आया है, जिसमें 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA अलायंस की प्लान की गई मेगा रैली को टालने की रिक्वेस्ट की गई थी। ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन ने बताया कि धनतेरस, दिवाली और भाई दूज से पहले त्योहारों के पीक शॉपिंग सीज़न में सेंट्रल दिल्ली में रोड डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशन बंद होने से चांदनी चौक, सदर बाज़ार और करोल बाग जैसे बड़े ट्रेडिंग हब के हज़ारों करोड़ के कमर्शियल टर्नओवर को खतरा है।

कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले इशारा किया था कि पार्टी लीडरशिप ट्रेडर्स की अपील पर एक सही हल निकालने के लिए सोच-विचार कर रही है, लेकिन गांधी के मैसेज में चुनाव में कथित गड़बड़ियों और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए एक ज़रूरी संवैधानिक लड़ाई बताया गया है।

यह भी पढ़ें: 'हम जो करते हैं वह...', Delhi के व्यापारियों की अपील पर जानिए क्या बोले Mallikarjun Kharge?