T20 Cricket: भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात करके विपक्षी टीम के गेंदबाजों की हालत को पस्त कर दिया। अभिषेक शर्मा शानदार प्रदर्शन कर अनोखे अंदाज में दिखे। उन्होंने मैदान में बैठकर 'ॐ नमः शिवाय' सेलिब्रेशन से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। अपनी ऐतिहासिक पारी को खेलने से पहले अभिषेक शर्मा ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर तस्वीर साझा की। इसके ठीक अगले दिन मैदान पर उनका जो रूप दिखा, उसे फैंस 'महादेव का आशीर्वाद' और 'गॉड मोड' बता रहे हैं।

अभिषेक ने इसे महज ध्यान पर आधारित बताया

अभिषेक शर्मा ने कहा अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतक के बाद मैदान में जश्न मनाने का अनोखा तरीका दिखाकर लोगों को अपना फैन बना लिया। इसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरु कर दिया था। लेकिन अभिषेक ने इसे जश्न मनाने का तरीका और ध्यान पर आधारित बताया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर बेहतरीन बल्लेबाजी का जलवा मैदान में दिखाते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया है। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत दिलाने में मदद की।

सफल होने में कैसे मिली मदद

दरअसल अभिषेक शर्मा के जमीन पर बैठकर भगवान को धन्यवाद देने वाले तरीके को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। लेकिन अभिषेक का कहना है कि , अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ने के बाद उनका जश्न मनाने का तरीका एर्लिंग हालैंड के मशहूर जश्न की नकल नहीं था। बल्कि यह ध्यान के बारे में जागरूकता फैलाने और यह बताने की कोशिश थी कि इससे उन्हें सफल होने में किस तरह से मदद मिली है।

9 साल पहले 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा था शतक

गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक ने शानदार पारी खेलते हुए महज 30 गेंदों में शतक जड़ा। इस तूफानी पारी के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का खिताब हासिल कर लिया। इससे पहले रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह किसी पूर्ण सदस्य देश के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी था।

10 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया

अभिषेक ने 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया और भारत को महज 8.3 ओवर में बिना विकेट खोए 132 रन तक पहुंचाया। यह उनका तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था और इस सीरीज में उनका एक और शानदार प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद, अभिषेक ज़मीन पर बैठ गए और ध्यान मुद्रा में आ गए । यह मैनचेस्टर सिटी के स्टार खिलाड़ी हालैंड की मशहूर ध्यान मुद्रा में जश्न मनाने की शैली की याद दिलाता था।

3-0 से क्लीन स्वीप किया

भारतीय सलामी बल्लेबाज के बल्ले से किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीसरा टी20 मैच 127 रनों से जीत लिया और 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मैच के बाद ब्रॉडकास्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक ने खुलासा कर कहा- क्रिकेट खेलने के दबाव से निपटने के लिए वह पिछले एक साल से ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि ध्यान ने उन्हें बहुत मदद की है और वह अपने जश्न मनाने के तरीके के माध्यम से इसका लाभ दिखाना चाहते थे।

क्या बोले अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने अपनी ध्यान मुद्रा को लेकर कहा कि- ''मैं पिछले छह महीने से एक साल से ऐसा कर रहा हूं। मैंने ध्यान और मनोकामना पूर्ति पर बहुत ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि जब आप पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं, तो एक क्रिकेटर के रूप में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं। तो ऐसे में आप अपने मन को स्थिर कैसे रखते हैं? मुझे लगता है कि ध्यान ने वास्तव में मेरी बहुत मदद की है, और मैं बस यही चाहता था कि अगर कोई इसे देखे, अगर किसी क्रिकेटर को लगे कि इसने पिछले छह से आठ महीनों में वास्तव में मेरी बहुत मदद की है। यह खास जश्न था कि यही वह चीज है जो मुझे स्थिर रख रही है।"

यह भी पढ़ें: Delhi Gangrape And Murder Case: जानिए कैसे गैंगरेप और हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस?