Delhi News: दिल्ली पुलिस सुरक्षा के लाख दावे करती है, लेकिन उसके बाद भी महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के ग्राफ में किसी तरह की कमी नहीं आ रही। बीते दिनों दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 वर्षीय मासूम लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

4 आरोपी गिरफ्तार

मामला दिल्ली के स्वरूप नगर का है। जहां 13 सितंबर को कुशक रोड के पास खुले मैदान में 16 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने लड़की का गैंगरेप के बाद और हत्या की पुष्टि की। पुलिस ने हादसे वाली जगह लगा सीसीटीवी खंगाल। जिसके आधार पर 4 लोगों को पकड़ा।इनमें 16 से 17 साल की उम्र के 3 नाबालिग भी हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की के शव पर पर चाकू के निशान थे।

एक आरोपी को जानती थी लड़की

मामले में आरोपी शिवम उर्फ सुदामा, उसके 3 नाबालिग साथियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए 2 चाकू और अपराध के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें संदिग्ध टेंपो के आने-जाने का पता लगा। पुलिस ने घटना का 72 घंटे में खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि, मृतक लड़की स्कूल से ड्रॉप आउट थी। वह अपने परिवार की मदद के लिए काम की तलाश कर रही थी। लड़की एक आरोपी जिसकी उम्र 17 साल की है उसे जानती थी। जिससे मिलने वह 10 सितंबर की शाम को गई।

आरोपियों ने 6 बार मारा चाकू

पुलिस अधिकारियो का कहना है कि उसने लड़की से रेप किया और जब लड़की ने घर पर बताने के लिए कहा तो लड़के ने अपने दोस्तों को वहां बुलाया। शराब के नशे में दोस्तों ने भी लड़की का रेप कर हत्या कर दी। पुलिस ने बल्ड सैंपल लिए हैं। आरोपी उसे अपने साथ खेत में लेकर गए और 11 सितंबर को आरोपियों ने 6 से ज्यादा बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर शव खेत में फेंका। आरोपियों ने शव को पत्तों और कीचड़ के नीचे छिपाया और टेम्पो में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने किया केस दर्ज

13 सितंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि, कुशक रोड के खेतों में एक लड़की का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस ने रेप और हत्या की पुष्टी की। मामले में पुलिस ने रेप और हत्या से जुड़ी धाराओं के साथ POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस की टीमे सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश में जुटी।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें एक संदिग्ध टेंपो वहां से गुजरता दिखा। लेकिन अंधेरा और कम रोशनी की वजह से रजिस्ट्रेशन नंबर की कोई जानकारी मिली। पुलिस ने संदिग्ध रास्ते पर टेंपो की आवाजाही को ट्रैक किया। इस काम में पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को परखा। आखिरकार पुलिस खड्डा कॉलोनी में खड़े एक टेंपो तक पहुंची।

ड्राइवर से की पूछताछ

पुलिस ने टेंपो के ड्राइवर को पकडा और पूछताछ की, जिसने अन्य तीन आरोपियों को पकड़वाया। आगे की जांच में पुलिस ने 2 चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस ने टेंपो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई अन्य आरोपी तो शामिल नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर 2026 के राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, कैसी रहेगी लव लाइफ?