Delhi News: भारत में रहने वाले लोगों के लिए रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधन आम बात होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा होगा कि यही संसाधन किसी विदेशी नागरिक के दिल पर जादू चला सकते हैं। यूं तो भारत में विदेशी नागरिक घूमने-फिरने आते हैं। कुछ लोगों को यहां की प्राचीन इमारते पसंद आती है। तो किसी का दिल्ली का खान-पान, दिल्ली की सुबह और दिल्ली की शाम भाति है।
लेकिन एक विदेशी ट्रैवलर व्लॉगर को दिल्ली की लाइफ लाइन यानी दिल्ली मेट्रो भा गई। दरअसल व्लॉगर ने मेंट्रों में सफर के दौरान जो साफ-सफाई आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ कम किराया देखा उसके बाद वह काफी ज्यादा हैरान हो गया।
मेट्रो की तुलना जापान और साउथ कोरिया मेट्रो से की
View this post on Instagram
विदेशी नागरिक ने दिल्ली मेट्रो की तुलना जापान और साउथ कोरिया की मेट्रो से कर डाली। व्लॉगर ने अपने सफर के दौरान जो अनुभव किया उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जमकर तारीफ की। व्लॉगर द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चाओं में छाई है। दरअसल विदेशी व्लॉगर की यह पहली भारत यात्रा थी। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सीधा दिल्ली मेट्रो में पहुंचा। उसे लगा था कि बाकी जगहों की तरह यहां भी भीड़ भाड़ और गंदगी के साथ-साथ अव्यवस्था दिखाई देंगी। लेकिन दिल्ली मेट्रों के सफर ने उसकी पूरी सोच को बदलकर रख दिया।
आधुनिक डिजाइन को देखकर यकीन करना हुआ मुश्किल
निकारागुआ के विदेशी नागरिक स्टेफ भारत घूमने आए। एयरपोर्ट से अपने होटल पहुंचने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो के सफर किया। मेट्रो में एंट्री करने से पहले उन्होंने नमस्ते कहा और एयरपोर्ट कर्मचारियों से मेट्रो का रास्ता पूछा। वह मेट्रो में पहुंचा। जहां साफ-सफाई और सुविधाओं ने प्रभावित कर दिया। उन्होंने मेट्रो की साफ सफाई के आधुनिक डिजाइन को देखा। उसे यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि यह सब कुछ भारत में है।
रंग भी लगे आकर्षित
विदेशी नागरिक स्टेफ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेफ को सबसे ज्यादा मेट्रो में साफ-सफाई पसंद आई। जिसे लेकर उन्होंने इसकी तुलना जापान और साउथ कोरिया की मेट्रो से की। मेट्रो के रंग और एयरपोर्ट के पास का डिजाइन भी काफी ज्यादा अट्रेक्टिव लगा। उनके मुताबिक उन्हें इसका डिजाइन भी काफी पसंद आया। इसे देखकर उन्हें जापान की याद आ गई। स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं व किराया काफी कम लगा।
कम किराए ने भी चौंकाया
स्टेफ ने एयरपोर्ट से नई दिल्ली स्टेशन तक मेट्रो से सफर के लिए 67 सेंट यानी भारतीय रुपये 56 का भुगतान किया। कम किराए और साफ-सुथरे स्टेशन को लेकर वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने स्टेशन के टॉयलेट जैसी सुविधाओं का भी जिक्र किया। जब वह मेट्रो के अंदर पहुंचे तो कोच की सीटिंग और एसी की सुविधा देखकर खुश हुए। मेट्रो काफी अच्छी है और सफर के समय यात्री से उनकी बातचीत भी हुई। दोनों के बीच हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत हुई। स्टेफ ने यात्री से पूछा कि क्या भारत की हर मेट्रो ऐसी ही है। यात्री ने कहा कि, उसने भी पहली बार इस मेट्रो को देखा है। इसलिए वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
यह भी पढ़ें: Explainer: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, फीस और वैलिडिटी में भी किए गए हैं बदलाव?