सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने Android यूजर्स के लिए अपने ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ पुराने ऐप में बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि इसे नए आर्किटेक्चर के साथ दोबारा तैयार किया है। X का दावा है कि नया ऐप पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, भरोसेमंद और स्मूथ अनुभव देगा।
नया अपडेट Google Play Store पर उपलब्ध
नया अपडेट दुनियाभर के Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने ऐप की स्पीड, स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस, नोटिफिकेशन सिस्टम और ओवरऑल स्टेबिलिटी में सुधार करने पर खास ध्यान दिया है।
पुराने ऐप की जगह पूरी तरह नया अनुभव
X के अनुसार, नए Android ऐप को धीरे-धीरे पुराने वर्जन में बदलाव करके तैयार नहीं किया गया है, बल्कि इसे शुरुआत से दोबारा बनाया गया है। कंपनी ने एक नया तकनीकी ढांचा तैयार किया है, जिसका उद्देश्य लंबे समय से चली आ रही परफॉर्मेंस समस्याओं को दूर करना है।
नए आर्किटेक्चर की मदद से नए फीचर्स को तेजी से जोड़ सकेगी
नए आर्किटेक्चर की मदद से कंपनी भविष्य में नए फीचर्स को तेजी से जोड़ सकेगी। X का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ मौजूदा समस्याओं को हल करने के लिए नहीं है, बल्कि को दोबारा बनाने का काम पिछले साल शुरू हुआ था। उस समय कंपनी ने माना था कि Android वर्जन का अनुभव iOS ऐप की तुलना में पीछे रह गया था। इसके आने वाले वर्षों के लिए ऐप को ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Android यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस
Android ऐप को दोबारा बनाने का काम पिछले साल शुरू हुआ था। उस समय कंपनी ने माना था कि Android वर्जन का अनुभव iOS ऐप की तुलना में पीछे रह गया था। इसके बाद X ने Android एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक अलग इंजीनियरिंग टीम बनाई। X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने इस प्रोजेक्ट को कंपनी के सबसे बड़े इंजीनियरिंग प्रयासों में से एक बताया है। उनके अनुसार, नया ऐप तेज लोडिंग टाइम, बेहतर नेविगेशन और ज्यादा रिस्पॉन्सिव इंटरफेस उपलब्ध कराता है।
यूजर्स को मिलेंगी बेहतर स्पीड और कम दिक्कतें
पिछले कुछ समय में कई Android यूजर्स ने ऐप की धीमी स्पीड, स्क्रॉलिंग में परेशानी और कुछ मामलों में शेयर किए गए लिंक से पोस्ट लोड न होने जैसी समस्याओं की शिकायत की थी। नए अपडेट का मुख्य उद्देश्य इन्हीं समस्याओं को कम करना है। कंपनी का कहना है कि ऐप की स्थिरता में सुधार किया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर और लगातार अनुभव मिलेगा।
आने वाले समय में जुड़ेंगे नए फीचर्स
हालांकि नया ऐप जारी कर दिया गया है, लेकिन X का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। कंपनी पुराने Android डिवाइस पर परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसके अलावा Spaces यानी लाइव ऑडियो फीचर के लिए भी बेहतर सपोर्ट लाने की योजना है।
Android यूजर्स को कई नए फीचर्स मिल सकते हैं
भविष्य के अपडेट में Android यूजर्स को कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी बदलाव X को एक ज्यादा आधुनिक और प्रतिस्पर्धी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा हैं।
Written By: Geeta Sharma