Malaika Arora With Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें की अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस हीरा कारोबारी हर्ष मेहता के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के चलते खबरों में हैं। हाल ही में दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ कोजी होती और डांस करती दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के वायरल वीडियो में नजर आए मिस्ट्री मैन कौन हैं?

मलाइका अरोड़ा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप में जो शख्स नजर आया, वह सोराब बेदी हैं, जिन्हें टीवी शो स्प्लिट्सविला से पहचान मिली थी। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर लोग तुरंत अंदाज लगाने लगे कि शायद सोराब मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं, लेकिन असलियत कुछ और ही थी। दरअसल, सोराब सिर्फ मलाइका के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी बॉम्बे’ की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को बधाई दी। इससे साफ हो गया कि उनके बीच केवल दोस्ती है और वायरल वीडियो महज पार्टी एन्जॉयमेंट का हिस्सा था।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by TheGossipgully.com (@gossipgully)

मलाइका अरोड़ा ने रूमर्ड रिलेशनशिप पर क्या कहा?

इस साल की शुरुआत में ‘द नम्रता जकारिया शो’ में बातचीत के दौरान, मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा बातें करना पसंद करते हैं और अगर आप किसी के साथ बाहर दिख जाएं, तो वह बड़ी चर्चा बन जाती है। उन्होंने साफ किया, 'मैं बेवजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती। इसका कोई मतलब नहीं है।

'एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब भी वह बाहर जाती हैं, चाहे वह पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई और, तुरंत उन्हें उस शख्स से जोड़ दिया जाता है। मलाइका ने बताया कि यह उनके लिए हंसी और मजाक का विषय बन गया है और उनकी मां भी पूछती हैं, 'अब ये कौन है बेटा?'

वेलेंटाइन वीक की वायरल तस्वीर

वेलेंटाइन वीक के दौरान, रोम से मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने अपना स्पेशल डे कथित बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ सेलिब्रेट किया। फिलहाल, मलाइका ने हर्ष संग अपने कथित रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Written By - Namita Verma.