समुद्र किनारे डूबते सूरज को देखना अपने आप में एक खास अनुभव होता है, लेकिन भारत के हर बीच पर यह नजारा अलग अंदाज़ में सामने आता है। कहीं शांति है, कहीं ऊंचाई से दिखता दृश्य, तो कहीं प्राकृतिक बनावट इस पल को और भी खास बना देती है। आइए जानते हैं भारत के ऐसे 5 बीच, जहां सनसेट का अनुभव बिल्कुल अलग और यादगार होता है।
Radhanagar Beach
सबसे पहले बात करते हैं अंडमान-निकोबार के Radhanagar Beach की। यह बीच अपनी साफ-सुथरी रेत और खुले विस्तार के लिए जाना जाता है। यहां न भीड़ होती है और न ही नावों का शोर, जिससे डूबते सूरज का रंग धीरे-धीरे पूरे आसमान में घुलता हुआ नजर आता है। यह शांति ही इसे खास बनाती है।
Varkala Beach
केरल का Varkala Beach भी सनसेट के लिए काफी मशहूर है। यहां का अनुभव इसलिए अलग है क्योंकि लोग समुद्र किनारे से ज्यादा ऊंची चट्टानों (क्लिफ) से सूर्यास्त देखते हैं। इन क्लिफ्स पर बने कैफे में बैठकर अरब सागर में डूबते सूरज को देखना बेहद सुकूनभरा लगता है।

Palolem Beach
गोवा का Palolem Beach अपनी खास बनावट के कारण अलग पहचान रखता है। यह बीच थोड़ा घुमावदार है, जिससे सूर्यास्त सीधा सामने दिखाई देता है। यहां का शांत माहौल और कम भीड़ इसे बाकी गोवा के बीच से अलग बनाती है।

Kanyakumari Beach
तमिलनाडु का Kanyakumari Beach भी इस लिस्ट में शामिल है। यह जगह इसलिए खास है क्योंकि यहां Arabian Sea, Bay of Bengal और Indian Ocean तीनों का संगम होता है। यहां का सनसेट रंगों का अनोखा मेल दिखाता है, जो इसे और भी खास बना देता है।

Om Beach और Kudle Beach
आखिर में कर्नाटक के गोकर्ण में स्थित Om Beach और Kudle Beach भी शानदार सनसेट के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों बीच शांत और प्राकृतिक माहौल के लिए मशहूर हैं। यहां तक पहुंचने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन सूर्यास्त के समय यहां का सुकून हर थकान मिटा देता है।


Written By Toshi Shah