West Bengal Assembly Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, इस बार वोटिंग दो चरणों में होगी – 23 और 29 अप्रैल, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। आपको बता दें की चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मौजूदगी में इसका ऐलान किया। बता दें की पिछली बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। आयोग ने इस माह विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
कैसे रहे थे नतीजे
साल 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित हुए थे, जिसमें ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 2016 चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की 294 में से 213 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की थी, जबकि भाजपा 77 सीटों पर विजयी होकर पहली बार मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। पश्चिम बंगाल की सत्ता लंबे समय तक राज्य पर काबिज रहे लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन शून्य पर सिमट गया, वहीं इंडियन सेक्युलर फ्रंट और निर्दलीयों को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।
अन्य राज्यों में चुनाव की घोषणा
पश्चिम बंगाल के अलावा चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का 23 मई, तमिलनाडु विधानसभा का 10 मई, पश्चिम बंगाल विधानसभा का 7 मई और पुडुचेरी विधानसभा का 15 जून को समाप्त हो रहा है, और इन तारीखों से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है।
5 राज्यों के लिए चुनावों का ऐलान, 4 मई को होगी वोटों की गिनती।#5StateElections #VoteCounting #IndiaElections2026 #AssemblyElections #ECIndia #PoliticalNews #BreakingNews #ElectionUpdate #IndianPolitics #May4Countinghttps://t.co/sZ2sAINLSL pic.twitter.com/ssparLC8hi
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) March 15, 2026
Written By - Namita Verma