New Tatkal Booking Rules From 1 August: अगर आप अक्सर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से Tatkal टिकट बुक कराते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बता दें कि West Central Railway (WCR) ने 1 अगस्त 2026 से Tatkal टिकट की काउंटर बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। नए नियमों के तहत अब यात्रियों को पहले से Token जारी किए जाएंगे, जिससे भीड़ कम होगी और बुकिंग प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।
अब इस समय मिलेंगे Tatkal Token
1 अगस्त से लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार, AC Tatkal टिकट के लिए Token सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक दिए जाएंगे। वहीं Non-AC (Sleeper) Tatkal टिकट के लिए Token सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक जारी किए जाएंगे। इससे यात्रियों को बुकिंग शुरू होने से पहले ही अपनी बारी मिल जाएगी।
हर काउंटर पर तय होगी Token की संख्या
रेलवे ने प्रत्येक रिजर्वेशन काउंटर के लिए Token की संख्या भी निर्धारित कर दी है। हर काउंटर पर AC Tatkal के लिए 10 Token और Non-AC (Sleeper) Tatkal के लिए 15 Token जारी किए जाएंगे, ताकि बुकिंग प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।
परिवार के यात्रियों को मिलेगी प्राथमिकता
नए नियमों के तहत सबसे पहले उन यात्रियों की Tatkal टिकट बुक की जाएगी, जो अपने या अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक कराने आएंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें परिवार से संबंध साबित करने वाला वैध दस्तावेज भी दिखाना होगा। इसके बाद अन्य यात्रियों की बुकिंग की जाएगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
नए Token सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को Tatkal टिकट के लिए बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले Token लेने और फिर बुकिंग के लिए दोबारा लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब पहले ही Token मिलने से यात्री अपनी बारी का इंतजार आसानी से कर सकेंगे। इससे काउंटर पर भीड़ भी कम होगी और बुकिंग प्रक्रिया तेज होगी।
बुकिंग के समय रखें ये जरूरी दस्तावेज
अगर आप Tatkal टिकट बुक कराने जा रहे हैं, तो अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें। साथ ही यात्रियों के नाम, उम्र और यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि टिकट बुकिंग में किसी तरह की देरी न हो।
और पढे़ं:
राम मंदिर चढ़ावा केस, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, यूपी सरकार पेश करेगी नई SIT की रिपोर्ट
CJP को लेकर प्रशांत किशोर का खुला ऑफर, कहा- छात्रों के लिए आएंगे...