वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर तमिल फिल्म 'डीसी' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने बतौर अभिनेता अपनी नई पारी शुरू की है। वहीं, फिल्म की कमान निर्देशक अरुण माथेस्वरन ने संभाली है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कमाई के मामले में इसका प्रदर्शन शानदार बताया जा रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों में ही कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं 'डीसी' ने अब तक कितनी कमाई की है।
दूसरे दिन भी 'डीसी' की कमाई रही मजबूत
तमिल फिल्म 'डीसी' को रिलीज के बाद मिले वर्ड ऑफ माउथ का फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत करते हुए करीब 4.40 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 24.8 फीसदी रही और इसे कुल 3504 शोज मिले थे। दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई की रफ्तार बरकरार रखी। उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रात 10:30 बजे तक 'डीसी' ने दूसरे दिन करीब 6.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इस दौरान इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 33 फीसदी दर्ज की गई। दो दिनों की कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 11.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
दो दिन में इन 10 बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
'डीसी' की दो दिनों की कमाई की तुलना अगर कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन से की जाए, तो यह कई फिल्मों से आगे निकल चुकी है। इस सूची में कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' और 'बंदर' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
दो दिनों में 'डीसी' जिन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है, उनकी लिस्ट इस तरह है:
द इंडिया स्टोरी – 1.06 करोड़ रुपये
तेरा यार हूं मैं – 0.56 करोड़ रुपये
बेबी डू डाई डू – 7.10 करोड़ रुपये
भारत भाग्य विधाता – 7.10 करोड़ रुपये
गवर्नर – 6.21 करोड़ रुपये
बंदर – 4.18 करोड़ रुपये
दादी की शादी – 7.58 करोड़ रुपये
एक दिन – 4.30 करोड़ रुपये
दो दीवाने सहर में – 7.98 करोड़ रुपये
तू या मैं – 7.20 करोड़ रुपये
2026 की छठी सबसे बड़ी तमिल ओपनर बनी फिल्म
'डीसी' ने सिर्फ दो दिनों की कमाई से ही चर्चा नहीं बटोरी, बल्कि इसके ओपनिंग डे के आंकड़े भी काफी खास रहे। फिल्म 2026 में रिलीज हुई तमिल फिल्मों की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पहले दिन के कलेक्शन के मामले में इसने 'यूथ', 'गट्टा कुश्ती 2', 'ताई किज्झवी' और 'इधयम मुरली' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
2026 की टॉप 10 तमिल ओपनर फिल्में
जन नायकन – 42.70 करोड़ रुपये
करुप्पु – 15.50 करोड़ रुपये
पराशक्ति – 12.35 करोड़ रुपये
लाइकी – 6.85 करोड़ रुपये
कारा – 6.20 करोड़ रुपये
डीसी – 4.10 करोड़ रुपये
यूथ – 3.65 करोड़ रुपये
गट्टा कुश्ती 2 – 2.70 करोड़ रुपये
ताई किज्झवी – 2.65 करोड़ रुपये
इधयम मुरली – 1.90 करोड़ रुपये
'डीसी' में पहली बार साथ दिखे लोकेश और वामिका
'डीसी' को लोकेश कनगराज के एक्टिंग डेब्यू के तौर पर भी खास माना जा रहा है। फिल्म में पहली बार लोकेश और वामिका गब्बी की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वामिका गब्बी को पहले से अलग अंदाज में पेश किया गया है। अभिनेत्री फिल्म में चंद्रा का किरदार निभा रही हैं, जबकि लोकेश कनगराज देवदास की भूमिका में नजर आए हैं। खासतौर पर वामिका के एक्शन अवतार को दर्शकों की ओर से पसंद किए जाने की बात सामने आई है।
Written By Toshi Shah