TVS Motor ने अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 को एक नए और अपग्रेडेड अवतार में पेश किया है। कंपनी ने इसमें नया TFT DD वेरिएंट लॉन्च किया है, जो पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें नया नाइट्रो ग्रीन कलर जोड़ा गया है, जो बाइक को सड़क पर एक अलग और आकर्षक पहचान देता है। यह शेड खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया लगता है, क्योंकि इसका लुक काफी फ्रेश और स्पोर्टी है।
rnजानिए नई डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में
rnइस नए मॉडल में नाइट्रो ग्रीन कलर को फ्रंट काउल, फ्यूल टैंक और साइड पैनल जैसे हिस्सों पर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और निखारते हैं। व्हील्स के डुअल-टोन फिनिश से बाइक और भी प्रीमियम दिखती है। इसके अलावा, यह वेरिएंट मेटैलिक ब्लू और स्ट्राइकिंग रेड जैसे अन्य कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जिससे इसका लुक और ज्यादा यूथफुल और मॉडर्न बन जाता है।
rnस्मार्ट TFT डिस्प्ले और फीचर्स
rnइस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जिसमें यूजर-फ्रेंडली और क्लियर इंटरफेस दिया गया है। इसमें कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कनेक्टेड फीचर्स जैसे कई स्मार्ट फंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि अब इस डिस्प्ले पर लाइव क्रिकेट स्कोर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें राइड रिपोर्ट और मौसम की जानकारी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।
rnइंजन और परफॉर्मेंस के बारे में
rnRaider 125 में 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो लगभग 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और शहर की रोजमर्रा की राइडिंग के लिए स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है।
rnकीमत और मुकाबला
rnइस नए TFT DD वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 98,550 रुपये रखी गई है। बाजार में इसका मुकाबला Honda CB125 Hornet, Hero Xtreme 125R और Bajaj Pulsar NS125जैसी बाइक्स से होता है।
rnrn
rnrn
Written By Toshi Shah
rn