भारतीय बाजार में जल्द ही TVS कंपनी अपनी नई स्टाइलिश बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपनी मशहूर बाइक TVS Ronin पर आधारित एक नई कैफे रेसर स्टाइल बाइक का डिजाइन पेटेंट किया है। जिसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि TVS जल्द ही 225cc सेगमेंट में एक अलग और यूनिक बाइक बाजार में पेश कर सकती है, लेकिन इसको लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारी जानकारी नहीं दी है। पेटेंट से यह बात साफ है कि काम चल रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह डिजाइन उसी TVS Ronin Factory Custom कैफे रेसर से मिलता-जुलता है, जिसे 2024 के आखिर में दिखाया गया था।
जानिए बाइक का डिजाइन
बाइक की डिजाइन की बात करें तो नई कैफे रेसर बाइक का डिजाइन मौजूदा TVS Ronin से काफी मिलती जुलती हो सकती है, लेकिन साथ ही ये बाइक ज्यादा स्पोर्टी होगी। बताया जा रहा है कि इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए जा सकते हैं, जिससे राइडिंग पोजीशन आगे की तरफ झुकी हुई होगी। इसके साथ पीछे की तरफ फुटपेग्स होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बाइक के आगे छोटे साइज की फेयरिंग दी जा सकती है, जो हेडलाइट को कवर करेगी। इस बाइक में सिंगल सीट मिलेगा साथ ही पीछे काउल मिलेगा, जिससे बाइक का लुक और भी क्लासिक लगेगा।
जानिए इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में
जानकारी के मुताबिक इस नई बाइक में 225cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, जो TVS Ronin में दिया जाता है। यह इंजन करीब 20.4 हॉर्सपावर की ताकत और 19.9 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। बल्कि इसका फोकस डिजाइन और राइडिंग स्टाइल पर रहेगा। यानी यह बाइक परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइल का भी अच्छा मेल होगी।
कब होगी लॉन्च
लॉन्च की बात करें तो फिलहाल TVS ने इस बाइक के लॉन्च को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। अगर कंपनी इसे बाजार में लाती है, तो ये 200 से 250cc सेगमेंट में एक अलग पहचान बना सकती है। ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी होगी जो कस्टम और रेट्रो स्टाइल बाइक पसंद करते हैं। ऐसे में अगर यह लॉन्च होती है, तो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो सकती है।
Written By Toshi Shah