आज से नवरात्र के शुभ दिन की शुरुआत हो रही है और इस खास मौके पर टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

तस्वीरों में एक्ट्रेस और उनके हसबैंड विवेक दहिया दोनों व्हाइट आउटउिट में ट्विनिंग करते नजर आए।

दिव्यांका त्रिपाठी

विवेक, दिव्यांका का बेबी बंप पकड़ कर पोज दे रहे हैं। देखा जा सकता हैं कि कपल के चेहरे पर मां-बाप बनने की खुशी झलक रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी

खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 10 साल बाद प्लॉट में ट्विस्ट आया है। कुछ सफर भागने के लिए नहीं होते हैं, साथ में तैयार होने के लिए होते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

और जैसे ही आपको लगे कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, जिंदगी सबसे खूबसूरत चैप्टर को जोड़ देती है। अभी भी सोच रहे हैं, बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं। दिव्यांका लिखती हैं कि सभी का दिल से आभार। हम बेबी के इंतजार में हैं। 

शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, बच्चे के स्वागत के लिए  तैयार हैं विवेक दहिया, बेबी शॉवर की तैयारी शुरू! - News18 हिंदी


Written By Toshi Shah