आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर हर तरफ चर्चा हैं। बता दें फिल्म का बीते दिन पेड प्रिव्यूज हुआ। वहीं, फिल्म 19 मार्च को देश भर में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और फिल्म की क्रेजी एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है।
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा देखी फिल्म
बता दें कि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और उन्होंने फिल्म का रिव्यू भी किया है। राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ की और आदित्य धर को महान डायरेक्टर बताया, उन्होंने कहा कि ये नए सिनेमाई दौर का जन्म है।
राम गोपाल वर्मा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
राम गोपाल वर्मा ने X पर लिखा, 'मैंने कल रात धुरंधर 2 देखी। इसके हर पहलू में, चाहे फिल्म का कलेक्शन हो, फैंस की एक्साइटमेंट हो, सोशल इंफ्लुंस हो, सिनेमाई ग्रामर ब्रेकिंग हो और सबसे बढ़कर इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट हो, कुल मिलाकर इसका असर 'शोले' से 100 गुना ज़्यादा शानदार होगा। अब तक बनी सभी महान फिल्में- मुगल-ए-आजम से लेकर आगे जो भी बनी, इसके सामने महज टीवी सीरियल जैसी लगेंगी।'
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
ये एक नए सिनेमाई दौर का जन्म- राम गोपाल वर्मा
आगे राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'ये एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है, साथ ही उन सभी चीजों के अंत की शुरुआत है जो सिनेमा की पिछली दुनिया में कभी भी अस्तित्व में थीं। डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज फिल्ममेकर के लिए भी ये समझदारी होगी कि वो सबकुछ छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखें।'
फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स
राम गोपाल वर्मा के रिव्यू डालने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि कुछ शहरों में फिल्म के शोज 24 घंटे चलेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। ये दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है।
Written By Toshi Shah