27 मार्च को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज में आपकी अच्छी पहचान भी बनेगी। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कटु शब्द न बोलें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी बढ़ेगी। पेट से जुड़ी किसी समस्या को हल्के में न लें और अपने खर्चों को भी जरूरत के अनुसार ही रखें। एक साथ कई काम हाथ में आने से मन में तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि समय पड़ने पर वही सबसे पहले काम आते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको बड़ा सबक मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शांतिभरा रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अविवाहित लोगों की अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में वरिष्ठ सदस्यों की राय लेकर ही बोलना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। धन से जुड़ा कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। आपकी आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसका वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। वहीं, आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हों, तो पहले लोगों की बात ध्यान से सुनें और फिर ही प्रतिक्रिया दें। आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशीभरा रहेगा। वहीं, आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ खास और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हालांकि किसी पुराने रोग के उभरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिभरा रहेगा। आज इंटरव्यू देने गए तो सफलता हासिल होगी। वहीं, आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च करना बाद में परेशानी दे सकता है। आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकाल सकते हैं। हालांकि, अपने धन का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। हालांकि आपकी खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंता भरा हो सकता है। आज आपको सतर्क रहने की सलाह है। कुछ विरोधी आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अजनबी व्यक्ति से लेन-देन करने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या बिजली का उपकरण आ सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह लें, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान आपसे किसी खास चीज की मांग कर सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
Written By Toshi Shah