भारत सरकार ने साल 2023 में Bharat NCAP (BNCAP) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य भारत में बिकने वाली कारों की सुरक्षा का जांच की जा सके। इस प्रोग्राम के तहत वाहनों का क्रैश टेस्ट किया जाता है और उन्हें 1 से 5 स्टार तक की सेफ्टी रेटिंग दी जाती है। ज्यादा स्टार रेटिंग का मतलब है बेहतर सुरक्षा। आजकल कार खरीदते समय माइलेज और लुक्स के साथ-साथ सेफ्टी भी एक अहम फैक्टर बन चुका है। BNCAP के जरिए ग्राहकों को यह समझने में आसानी होती है कि कौन-सी कार दुर्घटना के समय अधिक सुरक्षित साबित हो सकती है।
2026 में इन कारों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
2026 में BNCAP टेस्ट में कई गाड़ियों ने शानदार नतीजे हासिल किए हैं। Tata Sierra ने एडल्ट और चाइल्ड दोनों सेफ्टी कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। इसमें मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ 6 एयरबैग, ABS, ESC और पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
फैमिली के लिए VinFast बेस्ट
वहीं VinFast की इलेक्ट्रिक कारें VinFast VF7 और VinFast VF6 भी इस सूची में शामिल हैं। इन दोनों को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है। इनमें 7 एयरबैग और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें फैमिली के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।
Tata Punch ने मचाय तहलका
इसके अलावा Tata Punch ने एक बार फिर साबित किया कि छोटी कार भी सुरक्षित हो सकती है। इसे भी 5-स्टार रेटिंग मिली है और यह पेट्रोल व CNG दोनों वेरिएंट में सुरक्षित मानी गई है।
टॉप 5-स्टार कारों की लिस्ट
इस साल Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e ने सबसे ज्यादा 77 अंक हासिल किए। इनके अलावा Mahindra BE 6, Tata Punch EV और Tata Sierra भी टॉप लिस्ट में शामिल रहे। अन्य 5-स्टार रेटिंग पाने वाली कारों में Hyundai Tucson, Toyota Innova Hycross, Tata Nexon, Mahindra XUV400 और Maruti Dzire शामिल हैं। हालांकि, Honda Amaze और Citroen Aircross को एडल्ट सेफ्टी में 5-स्टार मिले, लेकिन चाइल्ड सेफ्टी में ये 4-स्टार तक ही सीमित रहीं। वहीं Maruti Baleno जैसी कुछ कारों को 4-स्टार या उससे कम रेटिंग मिली। इस तरह, BNCAP के नतीजे यह साफ दिखाते हैं कि अब भारतीय बाजार में भी सुरक्षित कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं।
Written By Toshi Shah