Gold Rate Today: 12 मई, मंगलवार को देश में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में सोना करीब 200 रूपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है। वहीं,चांदी के रेट में 32,00 रुपये का इजाफा हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं रुपया अपने-अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। दूसरी ओर स्पॉट मार्केट के साथ-साथ एमसीक्स पर सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। रिटेल बाजार में सोना-चांदी महंगा तो हुआ ही है। इसके साथ ही वायदा बाजार में भी भाव चढ़े हैं।
एमसीक्स पर सोना-चांदी
सुबह 9 बजे एमसीएक्स पर को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड की वैल्यू बढ़ी है। गोल्ड के भाव 299 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 153953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। चांदी की बात करें तो उसके दाम भी बढ़े हैं। इस सौदे वाली चांदी की कीमत 3514 रुपये बढ़कर 281825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मुंबई और बाकी शहरों में सोने के भाव
दिल्ली में सोने और चांदी के भाव बढ़े हैं। इसके साथ में आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी आई है। सुबह करीब 9 बजकर 57 मिनट पर मुंबई में सोने के भाव 370 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर करीब 154,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। चांदी के भाव करीब 4000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 282,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर थे। लखनऊ में सोने के भाव 320 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 154,410 रुपये पर पहुंच गए हैं। चांदी के दाम में भी 3630 रुपये की तेजी आई है। अब
चांदी के भाव बढ़कर 281,890 रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है।
Written By: Geeta Sharma