देश में चढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 15 मार्च से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरेगी। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां खतरनाक हीटवेव की भी चेतावनी है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है।
देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
दिल्ली में आज सुबह से ही तेज हवा के साथ चिटपूट बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में 15, 18 और 19 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 15 से 19 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 15 मार्च से 16 मार्च और 18 और 19 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत
15 से 18 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 और 18 मार्च को मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ में, 15 से 17 मार्च के दौरान झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार में और 14 से 18 मार्च के दौरान ओडिशा में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 मार्च को झारखंड, ओडिशा में, 16 और 17 मार्च को छत्तीसगढ़ में, और 17 और 18 मार्च को विदर्भ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलाने की संभवना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
15 से 18 मार्च के दौरान तेलंगाना में 16 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है। 17 और 18 मार्च को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 और 16 मार्च को केरल और माहे में 17 और 18 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु में गरज और बिजली की संभावना है।
Written By Toshi Shah