टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए कुल 131 करोड़ रुपये की इनाम राशि की घोषणा की है। यह इनाम केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है बल्कि कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटा जाएगा। बात दें कि इस राशि में आईसीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली 27.48 करोड़ रुपये ($3 मिलियन) की पुरस्कार राशि शामिल नहीं है।

अब तक का सबसे बड़ा इनाम

पिछले रिकॉर्ड की तुलना में यह इनाम बढ़ा है। साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर 125 करोड़ रुपये का बोनस मिला था। उस समय खिलाड़ियों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस बार यह राशि बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा इनाम है।

लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला इंडिया पहला टीम

बीसीसीआई ने इस बड़ी राशि को टीम की निरंतर सफलता और दबदबे को देखते हुए बढ़ाया है। भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार (2024 और 2026) टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। घरेलू मैदान पर खिताब डिफेंड करना बोर्ड के लिए विशेष महत्व रखता है, इसलिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए यह इनाम बढ़ाया गया। बता दें कि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मैच को एकतरफा अंदाज में जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

 Written By Toshi Shah