भारत में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इस क्षेत्र में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस सेगमेंट में पहले से ही Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी लोकप्रिय गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन आने वाले समय में इसमें और नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

Volkswagen की नई सब-4 मीटर SUV

Volkswagen जल्द ही इस सेगमेंट में अपनी नई सबकॉम्पैक्ट SUV पेश करने वाली है। यह कार Skoda Kylak के प्लेटफॉर्म और कुछ तकनीकी विशेषताएं साझा कर सकती है, जैसा पहले Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq में हुआ था। हालांकि, नई SUV का डिज़ाइन Kylak से अलग होगा। अनुमान है कि इसमें नया फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट और टेललाइट, साथ ही बंपर में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे इसका लुक अधिक आकर्षक बनेगा।

इंजन और गियरबॉक्स

इंजर की बात करें तो इस SUV में 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो लगभग 115 बीएचपी पावर और 178 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। गियरबॉक्स विकल्प के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक मिल सकता है। टर्बोचार्ज और डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक से इंजन प्रदर्शन और माइलेज दोनों बेहतर होंगे। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक की संभावना है, जबकि सस्पेंशन में आगे इंडिपेंडेंट और पीछे टॉर्शन बीम सेटअप देखने को मिल सकता है।

जानिए कीमत और लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV का शुरुआती वेरिएंट लगभग 7.6 लाख रुपये से शुरू हो सकता है, और टॉप वेरिएंट 13–14 लाख रुपये तक जा सकता है। यदि यह अनुमानित कीमत और फीचर्स के साथ लॉन्च होती है, तो यह सेगमेंट में मौजूदा लोकप्रिय मॉडलों के लिए कड़ी टक्कर साबित हो सकती है। इस तरह, Volkswagen की यह नई सब-4 मीटर SUV भारतीय बाजार में एक आकर्षक विकल्प के रूप में उभर सकती है।

  Written By Toshi Shah