भारतीय बाजार में Toyota की Toyota Fortuner लंबे समय से सबसे लोकप्रिय प्रीमियम SUVs में शामिल रही है। अपनी मजबूत बॉडी, शानदार रोड प्रेजेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से यह SUV ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अब कंपनी आने वाले वर्षों में नई जनरेशन Fortuner Hybrid को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह नई SUV 2027 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है, जिसमें पहले से ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Toyota को Fortuner Hybrid पर किया जाएगा तैयार
जानकारी के मुताबिक नई Fortuner Hybrid को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। संभावना है कि इसमें Toyota का अपडेटेड IMV प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाए, जो नई Hilux और कुछ ग्लोबल SUVs में भी देखने को मिलता है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से SUV पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित और आरामदायक हो सकती है। साथ ही हाईवे और खराब रास्तों पर इसकी स्टेबिलिटी और ड्राइविंग क्वालिटी भी बेहतर होने की उम्मीद है।
जानिए डिजाइन के बारे में
डिजाइन की बात करें तो नई Fortuner का लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम हो सकता है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप, चौड़ा बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है। कई ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके डिजाइन में Toyota Land Cruiser की झलक भी दिखाई दे सकती है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस और अधिक दमदार लगेगी।
इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में किया गया बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि Toyota इसमें 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है। यह सिस्टम इंजन को अतिरिक्त इलेक्ट्रिक सपोर्ट देगा, जिससे SUV की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और माइलेज में भी सुधार देखने को मिल सकता है। शहर के ट्रैफिक में यह तकनीक फ्यूल बचाने के साथ ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा स्मूद बना सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में पेट्रोल-हाइब्रिड विकल्प की संभावना भी जताई गई है।
जानिए इंटीरियर और फीचर्स के बारे में
इंटीरियर और फीचर्स के मामले में भी नई Fortuner पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Toyota की Toyota Safety Sense टेक्नोलॉजी और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिनमें लेन असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
2027 की शुरुआत में हो सकती है लॉन्च
कंपनी नई Fortuner Hybrid को भारत में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 40 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG Gloster, Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Mahindra Scorpio N जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।
Written By Toshi Shah